हुल दिवस के दिन 30 जून को मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा लेने पर अखड़ा एवं ग्रामीणों ने जताया रोष।

जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका।

दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को संताल हुल दिवस पावन अवसर पर दिसोम मरांग बुरु संताली अरिचरी आर लेगचर अखड़ा,मरांग बुरु अखड़ा और लकड़ाबिंधा,बागजोबड़ा, गोविन्दो चौक, कुड़ापहाड़ी,धोबना,दिगुली आदि गांवो के ग्रामीणों द्वारा संताल काटा पोखर,दिगुली(दुमका) में संताल हुल दिवस मनाया गया।इस पावन अवसर पर संताल काटा पोखर परिसर में सिदो मुर्मू,कान्हू मुर्मू,फूलो मुर्मू,झानो मुर्मू,चाँद मुर्मू,भैरो मुर्मू के साथ साथ संताल काटा पोखर में शहीद अज्ञता हुल क्रांतिकारियों के नाम पूजा अर्चना कर उन्हें शत शत नमन किया गया।इस पावन अवसर पर 6 बोंगा दारी(पूज्य पेड़) सारजोम(सखुआ) का पेड़ लगाया गया। अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि रानीश्वर प्रखंड के दिगुली स्थित संताल काटा पोखर ऐतिहासिक है। 1855 में संताल हुल के क्रांतिकारियों के कोलकाता जाने के क्रम में अंग्रेज सैनिकों द्वारा संताल क्रांतिकारियों का नरंसहार किया गया था एवं उनके क्षत विक्षत शरीर को इसी पोखर में डुबो दिया गया था| मौके पर अखड़ा और ग्रामीणों ने झारखंड सरकार के द्वारा हुल दिवस 30 जून के दिन ही मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा लेने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज के पावन दिन पर परीक्षा लेना उचित नही था।यह संताल हुल के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ साथ आदिवासी मूलवासियों का अपमान है। संताल हुल दिवस के पावन अवसर पर प्रशासन द्वारा संताल काटा पोखर परिसर की साफ सफाई नही की गयी,परिसर में जंगल झाड़ी, काटा आदि उग गया है।अभी तक परिसर का पूरा घेराव नही किया गया है।इस पर अखड़ा और ग्रामीणों ने दुःख और आक्रोश व्यक्त किया।
अवसर पर अखड़ा और ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि पोखर के बीचों बीच स्वतंत्रा सेनानी सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू,चाँद मुर्मू,भैरो मुर्मू,फूलो मुर्मू,झानो मुर्मू का प्रतिमा बनायी जाय और प्रतिमा तक आने जाने के लिये पोखर को चारो तरफ से जोड़ा जाए।एक शहीद स्मारक भी बनाया जाय।इसके साथ साथ संताल काटा पोखर का और सुंदरीकरण और प्रचार प्रसार किया जाय।इस जगह के प्रचार प्रसार के लिये 22 दिसम्बर संताल परगना स्थापना दिवस पर यहां सरकारी कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाय।इस अवसर पर राहुल सोरेन,राजकिशोर मरांडी,राजा किस्कु,राम प्रसाद हांसदा,सुकोल मरांडी,सिमल हांसदा,जयप्रकाश मरांडी,रमेश सोरेन, आदि उपस्थित थे

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago