राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग आदिवासियों की सुरक्षा एवं उनके हक अधिकार को दिलाने का काम करती है ।डॉ आशा लकड़ा

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा के झारखंड प्रवास के दौरान सोमवार को गुमला जिला के घाघरा प्रखंड कार्यालय पहुंच पदाधिकारीयों से बैठक कर अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए की जा रही कार्यों की जानकारी ली ।इस दौरान घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार से सभी योजनाओं का विभागवार चर्चा की। डॉ. आशा लकड़ा ने कही कि अनुसूचित जनजाति आदिवासियों की सुरक्षा एवं उनके हक अधिकार को दिलाने का कार्य करती है। इसी निमित आज घाघरा में आदिवासियों को मिलने वाले लाभ उन तक पहुंच रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी ली। साथ ही डॉ. लकड़ा ने मनरेगा से चल रहे सभी योजनाओं का विस्तृत जानकारी मांगा। जिसमें जॉब कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप, गाय सेड, बकरी सेड व आम बागवानी के लाभुक की जानकारी मांगी। जहां मौजूद बीपीओ बेबी कुमारी ने चल रहे सभी योजनाओं की जानकारी दी। वही मौजूद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र उरांव से कल्याण विभाग द्वारा चल रहे योजनाओं की जानकारी भी ली । इस दौरान लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत करने को कहा। साथ ही कल्याण पदाधिकारी को सरना मसना, धुमकुड़िया जैसे योजना को धरातल पर उतारने के लिए आदेश दिया। इस मौके पर अंचलाधिकारी आशीष मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक अरुणजय सिंह, आशीष सोनी, अमित ठाकुर, आकाश साहू, अमित सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायत से बचें
पूरे झारखंड में मनरेगा में चल रहे भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए डॉ. आशा लकड़ा ने बीडीओ दिनेश कुमार और बीपीओ बेबी कुमारी से कहा की मनरेगा में भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायत नहीं मिले इसपर विशेष ध्यान रखा जाए। मनरेगा, मजदूरों के लिए रोजगार मुहैया करने वाली योजना है। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत कई लाभकारी योजना चलाई जाती हैं। बावजूद भ्रष्टाचार चरम पर सुनाई पड़ता है।

भाजपा कार्यकर्ता के मातृशोक पर मिलने पहुंची डॉक्टर आशा लकड़ा
घाघरा प्रखंड के पुटो ग्राम में भारतीय जनता पार्टी घाघरा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता मंजू लाल नाथ शाहदेव के माता जी का देहांत के बाद कार्यकर्ता के पैतृक गांव उनके परिजनों से मिलने डॉ. आशा लकड़ा सोमवार को पहुंची। इस दौरान उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

8 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

9 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

9 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

9 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

9 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

9 hours ago