Categories: chatraDUMKAJHARKHAND

उपराजधानी दुमका में दुखद हादसा,गांधी मैदान का गेट गिरने से बच्चे की मौत,परिजनों ने किया विरोध

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

दुमका । मंगलवार को सूबे की उपराजधानी दुमका के गांधी मैदान में एक दुखद हादसा हो गया,जिसमें मैदान का जर्जर गेट गिरने से 12 वर्षीय बालक आशीष रजक की गेट के नीचे दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आशीष और उसके दो अन्य साथी गेट के समीप खेल रहे थे, जब यह हादसा हुआ। घटना के दौरान आशीष गेट पर झूल रहा था, जिसके बाद गेट गिर पड़ा और उसकी गेट से दबकर मौत हो गई। आशीष गरीब परिवार से था और अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।

इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने गांधी मैदान की तरफ आने जाने वाली सभी सड़कों को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गेट के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों के अनुसार गांधी मैदान का गेट लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। मामले में नगर पालिका के सहायक अभियंता संजीव उरांव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, गांधी मैदान में कुछ दिन पूर्व रिनोवेशन का काम किया गया था, लेकिन गेट का काम नगर पालिका के अंदर नही आता है| आने वाले समय में उसको भी ठीक कराने की कोशिश करेंगे।

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

18 mins ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

10 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

14 hours ago

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

21 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

22 hours ago