Categories: DUMKA

विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मिलने वाली कानूनी सहायता का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठाएं – धर्मेन्द्र कुमार




जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका




प्रखंड परिसर शिकारीपाड़ा में रविवार को एडीजे धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मिलने वाली कानूनी सहायता का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठाएं, ताकि विवाद से बच सके एवं आर्थिक क्षति से बच सके। कहा कि यदि न्यायालय का चक्कर लगता है तो एक लंबे अवधि के बाद ही न्याय प्राप्त होता है| इस बीच दोनों पक्षों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सेवा प्राधिकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम में भी विस्तार से लोगों को समझाया कि विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कैसे हम बगैर राशि खर्च किए कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर है| किसी को भी कहीं भी पुलिस की  मदद चाहिए तो हम तैयार हैं। अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हम लोग जनता की सेवा के लिए ही यहां मौजूद हैं, जनता इसका लाभ उठाएं। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर बालमुकुंद प्रसाद ने पशुपालन   विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका दीपाली दासी ने परियोजना द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। अवसर पर महिलाओं के सात समूहों के बीच 21 लख रुपए का डेमो चेक का वितरण किया गया। कुछ लोगों के बीच मंईयां सम्मान योजना के तहत स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। हालांकि इस पूरे कार्यक्रम में प्रचार प्रसार नहीं किए जाने के कारण आम ग्रामीण जनता नहीं पहुंच पायी। भेड़िया से ज्यादा गड़ेरिया वाली कहावत चरितार्थ हुई। उपस्थित लोगों में 80% सरकारी कर्मी रहे शेष 20% वैसे व्यक्ति पहुंचे जिनको किसी न किसी प्रकार से कुछ लाभ प्राप्त होना था। मंच का संचालन महिला प्रसार पदाधिकारी तरेसा मुर्मू ने किया। मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी इसलिए वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएं| उन्होंने कहा कि जब हमें जानकारी नहीं मिली तो सुदूर गांव के लोगों को तो जानकारी नहीं ही मिली होगी|

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

18 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

18 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

18 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago