बच्चों एवं शिक्षकों ने बाल विवाह उन्मूलन हेतु निकाली जागरूकता रैली

जागता झारखंड संवादाता शिकारीपाड़ा/दुमका

जिला दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकदाहा में आज शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम ज्योति व बाल संरक्षण इकाई, दुमका के सौजन्य एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन –यूएस के सहयोग से संपन्न की गई । इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर बाल विवाह उन्मूलन, बाल श्रम को खत्म करने एवं बाल यौन शोषण पर रोक लगाने हेतु गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। रैली के पश्चात बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा शपथ लिया गया कि ना हम बाल विवाह करेंगे ना होने देंगे और बाल विवाह अगर होता है तो इसकी सूचना संबंधित विभाग व टोल फ्री नंबर 1098 / 112/100 को देंगे ताकि इसे रोका जा सके। तत्पश्चात KSCF–US के परियोजना समन्वयक नरेंद्र शर्मा व सहायक समन्वयक मुकेश कुमार दुबे ने बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी एवं बाल मजदूरी को लेकर कानूनी प्रावधानों पर शिक्षकों के बीच विस्तृत जानकारी साझा की। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकदाहा के प्रधानाध्यापक ने ग्राम ज्योति व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और बताया कि बच्चों के बीच शैक्षणिक ज्ञान के साथ –साथ बौद्धिक और सामाजिक चेतना को भी बढ़ावा मिलना चाहिए, इस तरह के कार्यक्रम से हम अपने समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं एवं बाल विवाह जैसी कुरीति से हम छुटकारा पा सकते हैं, और हम यह कह सकते हैं कि हमारे संयुक्त पहल से हम अपने गांव, पंचायत, प्रखंड के साथ दुमका जिला को भी बाल विवाह से मुक्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय उत्प्रेरक मो रजाउल अंसारी एवं मो इब्नुल हसन ने अहम भूमिका निभाई।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

40 mins ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

23 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

23 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

24 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago