विजेता एवं उपविजेता टीम को किया गया नगद पुरस्कार देकर सम्मानित

हाबिल हेम्बरम जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

काठीकुंड/दुमका । प्रखंड के बड़ा सरूवापानी गांव में आज बुधवार को काली मेला के अवसर पर एसएसकेके क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। अवसर पर मौजूद बिछिया पहाडी पंचायत के मुखिया छीता मरांडी ने विजेता 1415 टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि रामलाल राय ने उपविजेता आदिवासी ओल स्टार टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल प्रतियोगिता 1415 टीम और आदिवासी ओल स्टार के बीच खेला गया। लेकिन निर्धारित समय में दोनों ही टीम गोल नहीं कर सकी। तत्पश्चात पेनाल्टी से 1415 टीम ने आदिवासी ओल टीम को तीन गोल से पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया था। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि छोटू मुर्म समेत टीम के सदस्य व सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago