लीगल वालंटियर द्वारा विधिक जागरूकता अभियान चलाकर दी गई कानून की जानकारी

हाबिल हेम्बरम जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

काठीकुण्ड/दुमका। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका द्वारा 100 दिनों तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न प्रखंडो के साथ-साथ महत्वपूर्ण संस्थानों में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत आज बुधवार को काठीकुंड प्रखंड परिसर में पैरा लीगल वालंटियर द्वारा बाल विवाह,बाल मजदूरी,मानव तस्करी मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम,पोक्सो अधिनियम, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं इससे बचने के उपाय तथा अन्य विषयों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।चार चरणों में आयोजित इस अभियान का तीसरा चरण छह नवंबर से 30 नवंबर तक और अंतिम व चौथा चरण एक दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा।100 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत जेल और ऑब्जर्वेशन होम के बंदी को भी शामिल किया जाएगा। जिसके अंतर्गत वैसे बंदी या वैसे बालक जिन्हें किसी भी कारण से कानूनी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है,उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कानूनी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

Recent Posts

4 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर जागरूक हेतु किया गया रवाना

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More

7 mins ago

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

26 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

1 hour ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

10 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

14 hours ago