रानीश्वर(दुमका)
*जागता झारखंड संवाददाता दुमका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में आज बुधवार को निवर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार प्रीतम दत्त को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। बताते चलें कि डॉ दत्त को गोड्डा का जिला कुष्ठ पदाधिकारी बनाया गया हैं|उन्होंने वर्ष 2015 के नवंबर महीने में यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पद पर प्रथम बार सरकारी नोकरी में योगदान दिया था। उन्होंने 7 साल आठ महीने चिकित्सा सेवा के साथ जुड़कर यहां अस्पताल का कायाकल्प कर प्रमंडल एवं राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक अलग पहचान बनाया हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कान्फ्रेंस हाल में स्वास्थ्य प्रशिक्षक अशोक गोराई के संचालन में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में डॉ हर प्रसाद मुखर्जी,डॉ आजाद शेखर पंडित,डॉ सुजीत कुमार,भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के स्वामी नित्यव्रता नंद महाराज,बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति झारखंड के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी,सेवा निवृत प्रखंड स्वास्थ्य प्रशिक्षक श्रीमंत दास ने विदाई समारोह को संबोधित कर उनके कार्यकाल में अस्पताल में हुए विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।गौतम ने अपने संबोधन में कोरोना काल में डां दत्त एवं उनकी टीम द्बारा किए गए वेक्सिनेशन एवं कोरोना संक्रमित रोगियों के इलाज करने को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला।स्वामी नित्यव्रता नंद ने बताया हैं कि डॉ दत्त आश्रम के आवासीय विद्यालय के छात्रों के इलाज को लेकर विशेष रुचि लेते थे|समारोह के बाद यहां अस्पताल परिसर में डां दत्त के कर कमलों से वृक्षारोपण किया गया।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More