खलियान में रखा धान 50 क्वींटल धान जलने की आशंका,पीड़ित परिवार ने प्रशासन से की मुआवजा देने की मांग

हाबिल हेम्बरम जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

रामगढ़/दुमका। प्रखंड क्षेत्र पथरिया पंचायत के पचुआटीकर गांव के बुधूच सोरेन के खलिहान में रविवार की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा देने से खलिहान में रखा सारा धान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 50 हजार के नुक़सान का अनुमान लगाया जा रहा है।खलिहान में आग लगने की जानकारी पीड़ित परिवार को आज सोमवार को अहले सुबह हुई। जानकारी मिलते ही शोर मचाने पर आस पास के लोग जमा हुए तथा कुएं में पंप लगाकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक खलिहान में रखा सारा धान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि खलिहान के पास प्लास्टिक बोतल में किरासन तेल तथा माचिस भी मिली है। घटनास्थल को देखने से पता चलता है कि किसी ने जान बूझकर खलिहान में आग लगा दिया है।पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना रामगढ़ थाना पुलिस के साथ साथ अंचलाधिकारी को देते हुए मुआवजा देने की मांग की है।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago