जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका:- उप राजधानी दुमका के अन्तर्गत रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत प्रखंड की 6 ग्रामीण सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। बताते चलें कि सांसद नलिन सोरेन ने विभागीय अधिकारियों एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कारीकादर से तालडांगाल ,बिशुनडीह से बागाडार, पड़ीहारपुर से आमजोड़ा, पाथरा से नांदना, रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर से पाथरा एवं आरईओ पथ चोपाबाथान से बेलबुनी पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के सदस्य अब्दुस सलाम अंसारी,दल के जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्त, प्रखंड उपाध्यक्ष रफीक खान, प्रखंड अध्यक्ष बाबुजन हेम्ब्रम , कयूम अंसारी, गुरुदायल मंडल, पोदार हेमरम, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More
जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More
जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More
नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More