Categories: GHAGRAJHARKHAND

भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंचा घाघरा, कांग्रेस ,झामुमो, राजद की गठबंधन सरकार पर जम के बरसे बाबूलाल मरांडी

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो
भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा शुक्रवार को पहुंचा बिशनपुर विधानसभा के घाघरा प्रखंड । बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र के घाघरा में परिवर्तन संकल्प यात्रा के पहुंचने पर एस एस उच्च विद्यालय के मैदान में बिशनपुर विधानसभा के प्रभारी प्रवीण सिंह कार्यक्रम प्रमुख प्रदीप प्रसाद एवं मंडल अध्यक्ष किशोर जैसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह और जनसभा का आयोजन किया गया । प्रखंड क्षेत्र में जितिया पर्व का बासी होने के बावजूद भी जनसभा में उमड़ा जन सैलाब ।

परिवर्तन संकल्प यात्रा की स्वागत समारोह सह जनसभा में हेमंत सरकार पर जाम के बरसे बाबूलाल मरांडी

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में  राज्य की कानून ब्यवस्था बद से बदतर हो गयी है। बेटियां सुरक्षित नही है, अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे है, राज्य में भय का माहौल ब्याप्त है इसलिए भारतीय जनता पार्टी को पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा सभा की आवश्यकता आ पड़ी है। राज्य में अमन चैन एवं कानून ब्यवस्था ठीक रखना सरकार का पहला काम है। पुलिस का काम चोर एवं अपराधियों को पकड़ना है लेकिन हेमंत सरकार वसूली में उन्हें लगा दिया है। ये बाते हाई स्कूल मैदान घाघरा में आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही। उन्होंने कहा कि बर्तमान सरकार के काल मे झारखंडियों को बालू भी नसीब नही हो रहा। 2013 तक बालू फ्री था उसके बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने और बड़े बड़े माफियाओं को ले आकर उनके हाथों में बालू का काम दे दिया। जीएम लैंड की बंदोबस्ती करने सहित कलकत्ता में जमीन का फर्जी कागजात बनाने का काम जेएमएम के दलाल करते है और सुनने वाला कोई नही है क्योंकि मोटी कमाई मिलता है और इन सबों की रक्षा करना है तो जेएमएम, कांग्रेस एवं राजद की ठगबंधन सरकार की बिदाई जरूरी है।
        वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उत्पात सिपाही में नौकरी देने के नाम पर 20 युवाओं की मौत सरकार की लापरवाही के कारण  हुआ। रोजगार नही तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी लेकिन वादाखिलाफी का काम किया गया। 5 लाख नौकरी देंगे नही तो राजनीति से सन्यास ले लेने का झूठा वादा किया गया। 2000 के पहले गॉव में जाना मुश्किल होता था, बाजपेयी एवं मोदी जी के काल मे सड़के एवं पुलिया बनी। ढिबरी एवं लालटेन युग तथा किरोसिन तेल के लिए मारी मारी होता था। लेकिन अब गॉव के सभी घरों तक बिजली एवं पानी पहुचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। राज्य की जनता का हक एवं अधिकार सुरक्षित रहे इसलिए परिवर्तन के साथ भाजपा की सरकार बननी जरूरी है।

        केंद्रीय राज्य सुरक्षा मंत्री संजय सेठ

केंद्रीय राज्य सुरक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा कि हेमंत सोरेन ने भाजपा सरकार द्वारा 50 लाख की जमीन की रजिस्ट्री प्रावधान को हटाकर महिलाओं का अपमान किया है। रुबिका पहाड़िया, दुमका में रूपा तिर्की की हत्या, पशु तस्करों द्वारा संध्या टोपनो पर गाड़ी चढ़ाकर मार देना , पुलिस मुख्यालय जहां डीजीपी बैठते है, महिला डीएसपी का चैन छिनतई होना, सुखदेवनगर   इलाके में वकील की हत्या राज्य की हेमंत सरकार की विफलता की दर्शाता है। झारखंड एवं बंगाल की डेमोग्राफी बदल गयी है। झारखंड की बेटी की संपत्ति पर उनकी नजर है।  ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग, बीडीओ सीओ 6 महीने भी नही टिकते ब्लॉक में बगैर रिश्वत के काम नही होता इसलिए अब परिवर्त्तन जरूरी है और इसी निमित झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा की आवश्यकता आ गयी है। परिवर्तन यात्रा को एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, अशोक उरांव, तिम्बू उरांव सहित अन्य लोगो ने भी संबोधित करते हुए जेएमएम, कांग्रेस एवं राजद के गठबंधन सरकार की जमकर आलोचना करते हुए सरकार बदलने को जरूरी बताया।


   पूर्व प्रत्यासी अशोक उरांव ने दिखाई दम खम

अशोक उरांव ने अपने आवास से बाइक पर सैकड़ो की संख्या में अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुवे थाना चौक, ब्लॉक चौक तक गए एवं पुनः कार्यक्रम स्थल पर उनके सैकड़ो समर्थक एक साथ कार्यक्रम में शामिल हुवे। अशोक उरांव ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बुके देकर उनका स्वागत किया।
          मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों से भाजपा में शामिल होने वाले महिला पुरुष को प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी ने भाजपा का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। प्रखंड के चेचेपाट निवासी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में विनर सगी बहनों को भी श्री मरांडी ने सम्मानित किया। महिला भाजपाइयों द्वारा तुंजों गॉव की माटी एवं चावल बाबूलाल मरांडी को सौंपा गया। परिवर्तन यात्रा के अवसर पर प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्र, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, विधानसभा प्रभारी प्रवीण सिंह, बिनय लाल, सतवंती देवी, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, रमेश उरांव, बिश्व बिजय सिंह तोमर, शिवप्रसाद साहू, रामप्रसाद बड़ाइक, सागर उरांव सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप प्रसाद, अध्यक्षता किशोर जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन अरूणजय सिंह ने किया।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

2 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

2 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

2 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

10 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

10 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

10 hours ago