प्रोटोकॉल के दायरे में रह कर करें गरीब गुरबों की सहायता -मनोज कुमार दास।

जागता झारखण्ड ब्यूरो ज़फरुल हसन गिरिडीह : मंगलवार को गिरिडीह जिला अंतर्गत प्रखंड गांवा के अम्बेडकर भवन में प्रखंड अध्यक्ष सोनू राणा की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीये मानवाधिकार फाउंडेशन के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन कर गाँवा प्रखंड के नव नियुक्त पदाधिकारियों को आईडी और सर्टिफिकेट दे कर प्रदेश प्रभारी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही गांवा प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फॉउंडेशन के प्रखंड कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार दास ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की आपलोगों को प्रोटोकॉल में रह कर मामले का निपटारा करना है। यदि आप सही जानकारी रखते हैँ और प्रोटोकॉल का पालन करते हैँ तो आपको किसी भी फिल्ड में डरने की आवश्यकता नहीं है।वहीं गिरिडीह जिला सचिव ज़फरुल हसन ने कहा की आपलोग आम लोगों को जागरूक करने का काम करें ताकि लोगों को सही चीज़ों की जानकारी प्राप्त हो और वो सही जगह पर पहुंच सके। मौके पर धनबाद जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, गिरिडीह जिला प्रेमा देवी(महिला प्रकोष्ठ), जिला सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) आरती आर्यन, जिला उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) वर्षा कुमारी, जिला संगठन मंत्री (महिला प्रकोष्ठ )आबदा खातून, गांवा प्रखंड सचिव तौक़ीर रज़ा, प्रखंड संगठन मंत्री उदय मिस्त्री, प्रखंड उपाध्यक्ष रहीम उद्दीन, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रखंड सलाहकार अक़ील हैदर, प्रखंड अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जमीला खातून, प्रखंड सचिव महिला प्रकोष्ठ सुनीता देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजकुमारी देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मंजू देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ज़ैनब खातून तथा तिसरी , जमुआ, बेंगाबाद, बिरनी, सरिया, डुमरी एवं अन्य प्रखंडों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

3 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

4 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

12 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

12 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

12 hours ago