एन०डी०आर०एफ की लगातार प्रयास से तीन दिन बाद निकाला गया सोहन का शव।

जागता झारखण्ड ब्यूरो गिरिडीह:(गिरिडीह) तिसरी प्रखंड के ग्राम कोदइबांक स्थित एक डेम में ग्राम कोदइबांक का ही सोहन टुडू डेम में बीते बुधवार को नहाने के लिए गया था। बताया जाता है की इसी दौरान वे डेम में डूब गया था।बृहस्पतिवार को स्थानीये गोताखोरों ने अथक प्रयास किया लेकिन किसी भी प्रकार की कोई सफलता हासिल नहीं हुई। तथ्य पश्चात एन डी आर एफ की टीम बुलाई गई। टीम ने लगातार 4 घंटे तक काफी मशक्कतें की लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। पुनः शुक्रवार और शनिवार को भी लगातार प्रयास जारी रहा लेकिन शव का कुछ पता नहीं चल पाया था। एन डी आर एफ की टीम डेम किनारे ही केम्प लगा कर रहे थे। अंततः रविवार को शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई देने लगा। टीम की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाल कर अगले कार्यवाही हेतु प्रशासन को सौंप दिया । मौके पर थाना प्रभारी संजय नायक, राहुल यादव, सुनील साव, रिंकू बर्णवाल, उमर फारूक अमज़द अंसारी, मो० साहब, पुलिस के जवान एवं सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

2 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

2 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

2 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

10 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

10 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

10 hours ago