गिरधारी यादव हत्याकांड में दो अभियुक्त ने किया आत्म समर्पण एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

जागता झारखंड ब्यूरो गोड्डा

मृतक गिरधारी यादव, पिता हरदेव मिर्धा, ग्राम द्रोपद, राजापुर, थाना पोड़ैयाहाट, जिला गोड्डा की हत्या कर अपराधकर्मियों के द्वारा शव को ग्राम दुधियाबाड़ी पुलिया के नीचे फेंक दिया गया था। इस सन्दर्भ में पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या-213/23 विरूद्व प्राथमिकी अभियुक्त नयन यादव एवं अन्य के दर्ज किया गया था। कांड का त्वरित उद्बभेदन एवं बेहतर अनुसंधान हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए तकनिकी साक्ष्य एकत्रित कर उनके कई संभावित ठिकानों झारखण्ड / बिहार जाकर छापामारी की गई। फलस्वरूप इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्त 1. नयन कुमार यादव एवं 2. नितेश कुमार यादव दोनों पता द्रोपद, थाना पोड़ैयाहाट, जिला गोड्डा न्यायालय में आत्म समर्पण किया ।जिन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर घटित घटना से संबंधित गहराई से पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा स्वीकार करते हुए बताया गया कि इनके द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आपसी दुश्मनी के कारण गिरधारी यादव को उसके घर से बाहर बुलाकर अपहरण कर चार पहिया वाहन में लादकर ले जाकर सभी मिलकर उसकी हत्या कर दिये तथा शव को छुपाने के आशय से ग्राम दुधियाबाड़ी पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। घटना कारित कर ये सभी जिला से बाहर भाग गये थे। पुलिस के दबीश के कारण ये दोनों माननीय न्यायालय में आत्म समर्पण किये। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago