GODDA,

सामुदायिक शौचालय में लटका रहता ताला,आमजनों में नाराजगी

शमीम अहसन जागता झारखंड संवाददाता हनवारा: महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा बाजार में जिला परिषद मद से बनाये गये लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय में पिछले एक वर्षों से ताला लटका है,कागजों पर भले ही सामुदायिक शौचालय का संचालन हो गया हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भवन समयावधि में ही बनकर तैयार हो गया था। इसके बावजूद इस भवन में किस स्थिति में ताला लटका है, इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से आजतक किसी को नहीं मिल सकी है।जिस कारण खासकर बाजार करने आए महिलाओं को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है। आसपास के दुकानदारों को भी खुले मैदान में शौच जाने को मजबूर है। *आर्यन कॉन्ट्रेक्शन* गोड्डा के संवेदक ने शौचालय निर्माण की शुरुआत कराई थी तो लोगों में काफी खुशी हुई थी। बाजार करने आये लोगों को अब परेशानी नहीं होगी।साथ ही आसपास के दुकानदारों को भी सुविधा मिलेगी। लेकिन,निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी शौचालय में ताला लटकता रहता है।जिससे बाजार में शौचालय नहीं रहने से बाजार करने आये महिलाओं को काफी परेशानी होती है। शौचालय में ताला लटके रहने से लोगों में काफी आक्रोश भी है। इस समस्या को लेकर अभी तक किसी प्रतिनिधि ने पहल नहीं की है।

विभाग व संवेदक की लापरवाही के कारण बंद है शौचालय

स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदार कटकु साह, फैयाज आलम, शरीफ आलम आदि ने बताया कि, विभाग व संवेदक के उदासीन रवैये के कारण सामुदायिक शौचालय में ताला लटका है।लाखों रुपये की लागत से शौचालय निर्माण कराया गया है लेकिन इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। खुले मैदान में बाजार करने आये ग्राहक शौच क्रिया करने पर मजबूर हैं। कही जाय तो संवेदक के मनमानी के कारण शौचालय में ताला लगा दिया है। शौचालय बनने के बाद चालू नहीं होना लोगों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शौचालय को चालू करने की मांग की है।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

4 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago