जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को दिन के 11:00 बजे कलश यात्रा और झांकी का आयोजन किया गया। इस क्रम में आदर में दुर्गा मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकालकर शिवालय तालाब में जल उठाकर गांव के प्रत्येक टोला का भ्रमण करते हुए महादेव पीपर में जलार्पण किया ।जहां हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चिया कलश यात्रा में शामिल हुई।वही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडीहा के द्वारा झांकी व प्रभात फेरी का आयोजन किया गया ।जो नवडीहा सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर घाघरा के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए पुनःनवादिहा पहुंच समापन हुआ इस क्रम में कई जगह पर समाजसेवियों द्वारा लड्डू और माधवन क्लब द्वारा बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया। चुन्दरी में पूजा पाठ ,भंडारा एवं रात्रि में कीर्तन भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
वही चुन्दरी में मुखिया बिनीता कुमारी एवं पूर्व मुखिया आदित्य भगत भंडारा में खीर पुरी सर्व करते नजर आए ।
नाथपुर में भी पूजा पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया ।
बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग भक्ति गीतों पर नाचते गाते नजर आए। इस मौके पर उपस्थित लोगों में पप्पू गुप्ता बदल राम, विनोद गोप, धर्मदेव सिंह, महावीर राम, नीरज कुमार साहू , संतोष कुमार साहू, कैलाश प्रजापति देवलाल प्रजापति, छवि लोहारा, मुनेश्वर उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे
जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More
जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More
करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में शुक्रवार को… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More