वन विभाग गुमला द्वारा पेड़ पौधे के संरक्षण को लेकर लस्टाड़ और मलगो गांव में बैठक का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो

घाघरा प्रखंड के लस्टाड और मलगो गांव में वन विभाग गुमला द्वारा बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में लोगो को जागरूक करते हुए वन संरक्षण, वन जीवन संरक्षण, समुदाय भागीदारी, जल संरक्षण, वन में आग ना लगाना, अवैध कटाई ,अवैध चराई अवैध अतिक्रमण जैसे कई विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समन्वयक अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि वृक्ष की हम सभी को संरक्षण करने की जरूरत है जंगलों में पेड़ पौधों के हो रहे अवैध कटाई को हम सभी को मिलजुल कर रोकने की जरूरत है ।साथ ही श्री चौबे ने कहा कि वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों एवं जलस्तर की समस्याओं से बचने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण करना जरूरी ही नहीं बहुत जरूरी है । वातावरण में प्रदूषित विषैले गैस का प्रतिशत बढ़ते जा रहा है जो मानव जीवन के लिए खतरनाक होगा । पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार या कोई संस्था को ही नहीं बल्कि सभी आम जनमानस को कदम बढ़ाने की जरूरत है
मौके पर कई ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे ।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago