घाघरा बिशनपुर बॉर्डर औराढलान के समीय बॉक्साइट ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो लोग हुए घायल

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो

घाघरा बिशनपुर बॉर्डर औराढलान के समीप मंगलवार को दिन के 8:00 बजे अज्ञात बॉक्साइट ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सिसई बरगाव निवासी अनिल उरांव और दिलीप लकड़ा के नाम शामिल है। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दिलीप लकड़ा को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाबत घायल अनिल उरांव ने बताया कि वह दोनों सिसई बरगाव से दिलीप लकड़ा के बड़ी बहन के घर बिशनपुर के गांव में सोमवार की शाम को गया था। जहां आज मंगलवार को सुबह दोनों मोटरसाईकल से लौट रहे थे।वही विपरीत दिशा से बॉक्साइट ट्रक जा रहा था। इसी क्रम में घाघरा बिशुनपुर बॉर्डर स्थित औराढलान के समीप अज्ञात बॉक्साइट ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे यह घटना घटी।घटना के बाद अज्ञात बॉक्साइट ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया।वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago