*जिले के सर्वांगीण विकास हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है, आम नागरिकों तथा मीडिया की भूमिका भी है महत्वपूर्ण : उपायुक्त*
गुमला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री सुशांत गौरव ने मंगलवार को अपरान्ह में अपने सभाकक्ष में जिले के मीडिया कर्मियों/ संवाददाताओं को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने गत माह में जिले भर के विभिन्न विभागों के द्वारा किए गए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में प्रकाश डाला, साथ ही आगामी महीनों में उनकी क्या कार्य योजना और प्राथमिकतायें रहेंगीं इस पर भी संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान मीडिया कर्मियों के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए विभिन्न मुद्दों पर जिला प्रशासन का पक्ष रखा।
उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए आम नागरिकों की बेहतर सहभागिता अपेक्षित है साथ ही उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के कार्यों में मीडिया की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है, और उन्हें खुशी है कि गुमला जिले का मीडिया इस जिले के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। उपायुक्त ने जिला विकास शाखा , कल्याण विभाग ,स्थापना शाखा , शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, जिला भू अर्जन शाखा , जिला समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग , खेल विभाग , जेएसएलपीएस, निर्वाचन शाखा, नगर परिषद , श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास , जलपथ , पथ निर्माण , पथ प्रमंडल सहित कई विभागों के अंतर्गत हुए महत्वपूर्ण कार्यों के विषय में जानकारी दी।
इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार तथा सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एलीना दास सहित जिले के विभिन्न मीडिया के मीडिया कर्मी एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे।
जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More
जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More
मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More