नगर भवन में पीडीएस डीलरों का सेमिनार शाह कार्यशाला का आयोजन।

शहजाद अनवर गुमला।

डीसी ने डिजिटल सर्विस से जुड़कर कार्य करने हेतु किया प्रेरित

नगर भवन में गुरुवार को गुमला जिले के सभी पीडीएस डीलरो का एक दिवसीय सेमिनार सा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उपायुक्त सुशांत गौरव की मौजूदगी में बुजुर्ग पीडीएस डीलर महिला समूह की डीलरों के द्वारा दीप जलाकर किया गया उपायुक्त ने कहा कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार अन्नदाता है लेकिन अब वे डिजिटल सर्विस दाता के रूप में देखे जाएंगे जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से जुड़ा जा रहा है जिससे वे अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दे सकते हैं सभी दुकानदार खुद को तैयार करें और पीछे नहीं हटना है बेहतर कार्य करने वाले दुकानदारों को सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डीएसओ गुलाम समदानी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए समय पर राशन का उठाव करने और वितरण करने की बात कही साथ ही उन्होंने शत-प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य पूरा करने योग्य राशन कार्ड धारियों को हटाने असहाय लोगों को राशन कार्ड दिलाने सहित कई बिंदुओं पर जानकारी दी वहीं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का निबंधन बहुत जरूरी है अब बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा सभी पंचायत में पंचायत सेवक के माध्यम से लाभुक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद के अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि चुमनू उरांव, एलआरडीसी सुषमा नीलम सोरेन सहित विभिन्न प्रखंड के बीडीओ, सीओ और 700 से अधिक जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मौजूद थे।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

13 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

13 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

13 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

13 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

13 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

13 hours ago