घाघरा से उच्च विद्यालय मैदान में महिला विकास मंडल द्वारा 16वां वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो

घाघरा प्रखंड मुख्यालय के एस एस उच्च विद्यालय मैदान में महिला विकास मंडल घाघरा के द्वारा 16वां वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन मंगलवार को किया गया । कार्यक्रम में बताओ और मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री समीर उरांव हुए शामिल । कार्यक्रम में अतिथियों को आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री समीर उरांव , जिला परिषद सदस्य श्रीमती सतवंती देवी एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती सविता देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में महिला विकास मंडल द्वारा 16वें वार्षिक महाधिवेशन के निमित्त अपने उपलब्धियां को बताया। महिला विकास मंडल के अध्यक्ष संतोषी देवी ने बताया कि महिला विकास मंडल 2006 में शुरू हुआ था। प्रखंड का 55 गांव के 221 महिला मंडल के साथ शुरू हुआ और आज 120 गांव में 1179 महिला मंडल बनाया है। जिसमें कुल 16500 महिला सदस्य जुड़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला विकास मंडल द्वारा बनाए जा रहे पापड़, अचार, सरसों तेल, रागी के लड्डू बनाकर तथा कृषि कार्य करके घागरा प्रखंड की महिलाएं सशक्त बना रही है । मौके पर राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि महिला विकास मंडल से जुड़कर महिलाएं स्वालंबन की ओर बढ़ रही है। महिलाएं सशक्त हो रही हैं समृद्ध हो रही हैं। प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।जीप सदस्य सतवंती देवी ने कहा कि महिलाएं महिला विकास मंडल से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है। वहीं महिला विकास मंडल द्वारा बनाए जा रहे हैं कई सामग्री ,महिला मंडल द्वारा बनाया जा रहे पापड़, सरसों तेल, रागी लड्डू , इत्यादि का स्टाल लगाया गया। इस मौके पर तिम्बू उराव,भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी,सुसित गोस्वामी,अभय कुमार,जितेंद्र कुमार,अभिनंदन कुमार,जोयदीप कुमार,सहित कई महिला पुरूष उपस्थित थे

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

6 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

6 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

6 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

6 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

6 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

7 hours ago