उग्रवादियों द्वारा धमकी देकर बंद कराए गए पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने करवाया शुरू

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो

घागरा प्रखंड के डूको शिकवार स्थित कोयल नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य को टीपीसी उग्रवादियों द्वारा धमकी देकर बंद करने के बाद। ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर शनिवार को पारंपरिक हथियार के साथ बैठक कर कार्य को शुरू करवाया। इस क्रम में ग्रामीणों ने कहा कि डूको सिकवार से सिसई प्रखंड के जलका गांव को जोड़ने हेतु कोयल नदी पर पुल बन रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी लाभ मिलेगा। लेकिन बीते दिन बताया गया कि उग्रवादी संगठन के धमकी से पुल निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया है।जिसे लेकर ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर बैठक किया। बैठक में साफ चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में पुल निर्माण का कार्य बंद नहीं होगा। वैसे लोग जो असामाजिक तत्व है या फिर उग्रवादी है, लोग सुधर जाए। ग्रामीणों द्वारा अभी सिर्फ चेतावनी दिया जा रहा है अन्यथा ग्रामीण सेंदरा करने भी जानती है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से भी उक्त पुल बनाने में पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। ताकि निर्माण कार्य में किसी भी तरह का कोई परेशानी न हो सके। विकास का कार्य धीमी ना हो।इस क्रम में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात पांच की संख्या में मुंह पर कपड़ा बंधाए पांच लोग उक्त पुल बना रहे ऑफिस में मुंशी के पास पहुंचे थे और टीएसपीसी नाम का पर्चा छोड़ पूल निर्माण कार्य को बंद करने की धमकी दी थी। इसके मुंशी द्वारा शुक्रवार को पुल निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया था।इधर घटना की सूचना ठेकेदार द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस शुक्रवार की देर दोपहर घटनास्थल पहुंच पर्चा को बरामद किया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है ।इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश यादव से पक्ष दूरभाष पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब तक ठेकेदार द्वारा किसी भी तरह का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। लेकिन मामला आया है इसकी जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा सुरक्षा हर दृष्टिकोण से दी जाएगी।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

11 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

11 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

11 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

11 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

11 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

11 hours ago