जिला परिषद सदस्य मरियानुस तिग्गा के चुनावी मैदान में उतरने की संभावना, बिगाड़ सकते हैं राष्ट्रीय पार्टियों का चुनावी समीकरण

लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र

शहजाद अनवर जागता झारखंड ब्यूरो चीफ गुमला

गुमला : डुमरी से जिला परिषद सदस्य मरियानुस तिग्गा इस बार लोहरदगा लोक सभा चुनाव क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। गरीब-गुरबा के कल्याण व अपने क्षेत्र के विकास के लिए पुरी तरह समर्पित समाजसेवी मरियानुस तिग्गा के चुनाव लड़ने की बात सामने आते ही कई दलों में बैचेनी देखी जा रही है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए यह बात यकीन के साथ कहा जा सकता है कि वे भले ही वे चुनाव नहीं जीत सकें, मगर वे राष्ट्रीय पार्टियों का चुनावी गणित बिगाड़ने का पुरा माद्दा रखते हैं। उनके भावी राजनैतिक सफर को लेकर श्री तिग्गा से इस संवाददाता ने चर्चा की तो उन्होंने बड़े बेवाकी से अपनी बाते रखीं। उन्होंने कहा कि लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आज भी पिछड़ा और अविकसित है। यहां मूलभूत सुविधाओँ का घोर अभाव है। मगर इसके लिए कोई संस्था,नेता,समाजसेवी,पत्रकार, सरकारी तंत्र या राजनीतिक पार्टियां जिम्मेवार नहीं है। इसके लिए हम सब विशेषकर लोहरदगावासी जिम्मेवार हैं। इसे हमें स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बार वे चुनाव लड़ेगें । यह पुछे जाने पर वे किस पार्टी से या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेगे तो उन्होंने कहा कि यह बात अभी पर्दे में ही रहने दिजिए। मगर कई सामाजिक -धार्मिक संगठनों का खुला समर्थन मिलने से श्री तिग्गा का हौसला काफी बुलंद है। नामांकन के पूर्व ही उन्होंने लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले सभी पांच विधान सभा क्षेत्र यथा गुमला,सिसई,बिशुनपुर, लोहरदगा व मांडर का सघन दौरा करते हुए मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास शुरू कर दिया है। श्री तिग्गा ने अपनी पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक गरीब आदिवासी किसान परिवार से आते हैं। उनका पैतृक गांव डुमरी प्रखंड के करनी पंचायत अंतर्गत चिरैंया गांव जिला गुमला है। जेवियर इंस्टीच्यूट,रांची से मैनेजमेंट करने के बाद उन्होंने डाबर इंडिया ,एचएमटी और बैंक ऑफ बड़ौदा में करीब 36 साल तक नौकरी की। इस दौरान वे गुजरात,राजस्थान,यूपी, पं. बंगाल,कर्नाटक,केरल आदि राज्यों में अपनी सेवाएं दी। सेवानिवृत होने के बाद पूर्व में मिले अनुभवों के साथ मैने समाज सेवा के क्षेत्र में अपना कदम रखा। झारखंड और खास कर लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 75 साल में भी अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। मुलभूत सुविधाओं का आज भी घोर अभाव है। मौजूदा राजनैतिक स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री तिग्गा ने कहा कि पुरे देश का माहौल ही एक चौराहे पर खड़ा हो गया है। इस चुनाव के बाद देश में वही होने जा रहा है जो पूर्व में कभी नहीं हुआ है और ना होगा। वास्तव में हमारा देश एक रेडिकल ट्रांसफोर्मेशन की ओर जाने वाला है। यह पुछे जाने पर कि जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए आपने क्या किया ? इस पर श्री तिग्गा ने बताया कि जिला परिषद सदस्य बनने के बाद सर्वप्रथम मैने पुरानी लंबित योजनाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत उन योजनाओं को पुरा कराया। जिसमें करनी पंचायत के चिरैया गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र और जल मीनार का निर्माण, टाटी गांव में एकलव्य विद्यालय और बहुत सारे छोटे मोटे कार्य शामिल है। डुमरी ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक बनवाना,मांझाटोली से चैनपुर तथा चैनपुर से डुमरी तक जर्जर सड़क का निर्माण करवाने में भी मेरी भूमिका रही। फिलहाल डुमरी प्रखंड के सात गांवों में नाबार्ड की योजनाएं लाने में भी मेरा प्रयास रहा। श्री तिग्गा ने बताया कि लोक सभा चुनाव में कई राजनैतिक पार्टियों ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने के लिए संपर्क किया। मगर फिलहाल विनम्रता पूर्वक मैने उनका ऑफर अस्वीकार कर दिया। मगर इस संबंध में अपने सहयोगियों व शुभचिंतकों से परामर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। चूंकि मेरी सोंच कुछ अलग थी। निर्दलीय उम्मीद्वार किसी पार्टी विशेष का नहीं होता है । निर्दलीय प्रत्याशी का मालिक जनता होती है। उस पर किसी आलाकमान को बोझ नहीं होता। वह सीधे जनता के प्रति उतरदायी होता है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लेने के बाद वे पीछे हटने वाला नहीं हैं। वे मतदाताओं से संपर्क करने के लिए लोहरदगा के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा कर रहें हैं। मतदाताओं का भी उन्हें भरपुर समर्थन मिल रहा है। इससे मैं काफी उत्साहित हूं। आगे ईश्वर का आशीर्वाद और मतदाताओं की कृपा रही तो सफलता जरूर मिलेगी।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

11 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

11 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

11 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

11 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

11 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

11 hours ago