Categories: गुमला

गुमला में हल्की बारिश और बादल छाए रहने से मौसम ने करवट ली होली में बच्चों के उत्साह पर आंशिक असर पड़ा*

शहजाद अनवर गुमला।
चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा लगाए गए होली मिलन समारोह में जम कर खेली गई होली भांग की ठंडाई के साथ फागुनी गीतों में रंगो की खेली गई होली – सांसद सुदर्शन भगत ने होली एवं शबे बरात को लेकर दी शुभकामनाएं*
गुमला- मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए चेतावनी होली में हल्के दर्जें की बारिश की संभावना जताई गई थी और आज अहले सुबह से आसमान में काले काले बादल के साथ चलती हवा एवं हल्की बारिश से मौसम सुहावना बन गया हालांकि आज रंगों की होली खेलने के लिए कल शाम वक्त से ही रंगों एवं पिचकारियां की लुभावनी मुखौटे की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और आज होली को लेकर बच्चों में उत्साह पर मौसम के कारण आंशिक असर पड़ा लेकिन फागुनी गीतों के साथ मेन रोड में ज्योति इंटरप्राइजेज के पास चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा होली को लेकर लगाएं गया स्टॉल पर गणमान्य लोग की उपस्थिति में होली खेलने वाले एकत्रित हो कर हर वर्ष की भांति रंगो एवं अबीर खेलते हुए होली मनाई गई इस मौके पर भांग की ठंडाई बनाकर लोगों के बीच होली मनाई गई इस मौके पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे पर रंग लगा कर फगुआ की शुभकामनाएं दी वहीं क्षेत्रीय सांसद सुदर्शन भगत ने भी गुमला जिले के वासियों को होली एवं शबे बरात को लेकर शुभकामनाएं दी और कहा कि गुमला जिला आपसी सौहार्द को लेकर झारखंड में एक अलग पहचान रखती है हर कोई एक दूसरे समुदाय का आदर और सम्मान कर पर्व त्यौहार मनाते रहे हैं गुमला उसका मिसाल है।
दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के जामा मस्जिद थाना रोड गुमला, मोती मस्जिद बाजार तांड गुमला, कादरिया मस्जिद गौस नगर गुमला, मस्जिद रजा ए हबीब, हुसैन नगर गुमला, मदीना मस्जिद आजाद बस्ती गुमला, मक्का मस्जिद सिसई रोड गुमला, मस्जिद गौसुल वारा आजाद बस्ती गुमला व अन्य मस्जिदों में शबे बारात के मौके पर नफील नमाज़, कुरान का पाठ, और रात जागकर इबादत में शरीक रहे और अपने पुरखे जो गुमला कब्रिस्तान में दफन है वहां जाकर फातिहा पढ़ी गई।
शबे बरात के मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था वाहनों के परिचालन पर खास निगरानी रखी गई जगह जगह शहर के चौराहों पर बैरिकेडिंग किया गया था वही नगर परिषद द्वारा विभिन्न मोहल्लों में होली और शबे बरात के मौके पर सफाई का जल का तथा बिजली व्यवस्था बहाल रखी गई थी गुमला पुलिस प्रशासन के बीएसपी मनीष कुमार तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा देर रात तक पुलिस बल के साथ घूम घूम कर विधि व्यवस्था बनाए रखने में अहम रोल अदा किया।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

12 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

12 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

13 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

13 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

13 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

13 hours ago