एसएस + 2 हाई स्कूल ब्लॉक चौक ओरमांझी से युवा कांग्रेस ने शुरू की हर घर खटाखट

मुजफ्फर हुसैन जागता झारखण्ड, ब्यूरो:- खिजरी विधानसभा क्षेत्र के एसएस + 2 हाई स्कूल ब्लॉक चौक ओरमांझी में प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूरज पठान की अध्यक्षता में हर घर खटाखट कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। खटाखट कार्यक्रम में राष्ट्रीय समन्वयक सत्यब्रता दास ने युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार की 10 योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया।झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने साढ़े चार वर्षों तक जनता को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का काम किया है। जिसमे महिलाओं को मुख्यमंत्री बेटी स्वावलंनबन योजना के अंतर्गत प्रति माह 1000 रुपया, 200 यूनिट बिजली मुफ्त, 2 लाख तक कृषि ऋण माफी, अबुआ आवास योजना के तहत सरकार बेघरों को आवास के लिए 2 लाख रूपये तक की सहायता प्रदान की, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, पुरानी पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से 50 हजार की आर्थिक सहायता और छात्रों के लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, पारा शिक्षकों को 65 साल की स्थाई नौकरी और सहयोगी शिक्षक का दर्जा एवं झारखण्ड पुलिस को अतिरिक्त मानदेय के अलावा छुट्टियों में बढ़ोतरी आदि सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। मौके पर प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूरज पठान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी हर घर खटाखट कार्यक्रम के तहत आम लोगों को देना है। उन्होंने कहा कि खिजरी विधानसभा को इस बार भी भाजपा मुक्त रखना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमर नाथ मुंडा, हिमांशु कुजूर, ठाकुर, सद्दाम हुसैन, साजीद अंसारी, सिक्कि ठाकुर, जियारत अंसारी, भगत, मौसीम अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago