जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमला
डुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम में लगातार हो रही वारिश के कारण गरीबों का आशियाना खत्म होते जा रहा है, मंगलवार को रात्रि में तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिनमें सावित्री देवी पति महेंद्र खेरवार, मुकेश खेरवार पिता स्व. धनसु खेरवार, अनिल खेरवार पिता गोविंद खेरवार एवं ग्राम लठाटोली के कमलेश नायक एवं राम नायक का घर ध्वस्त हो गया है। चार पांच दिनों तक लगातार वारिश होने के कारण ही कई लोग घर गिरने से बेघर हो चुके हैं। वहीं मजबूरी में लोग कहीं कहीं आश्रय लेकर काम चला रहे हैं। इस संबंध में मझगांव पंचायत की मुखिया ज्योति बहेर देवी ने कहा की वारिश के कारण मेरे पंचायत में दर्जनों लोगों का घर गिर गया है जो काफी दुखद है, ऐसे में तत्काल अपने से घर बना पाना गरीब लोगों हेतु संभव नहीं है। वहीं मुखिया ने पीड़ितों को सरकारी प्रक्रिया में सहयोग कर पुनः घर बनाने में मदद करने का भरोसा दिलाया है।
जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More
जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More
मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More