Categories: GUMLA, JHARKHAND

जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस 4 मार्च से 11 मार्च तक चलाया गया।

शहजाद अनवर गुमला।
माननीय झालसा के निर्देश पर तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला, श्री संजय कुमार चांधरियावी के मार्गदर्शन पर तथा जिला प्रशासन की सहयोग से दिनांक 4 -3-23 से लेकर 11- 03-23 तक गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों म में विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में महिला दिवस जो 8 मार्च को मनाया जाता है , उसे अर्थ पूर्ण रूप से मनाने के लिए 4 मार्च से 11 मार्च तक के दिवस को महिला सप्ताह के रूप में मनाया गया । इसी क्रम में सप्ताह की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के कार्यालय से शुरू किया गया तथा गुमला प्रखंड सिसई प्रखंड रायडीह प्रखंड के कुलमुंडा में भी मनाया गया ,तथा इसी क्रम में कल चैनपुर प्रखंड में मनाया गया तथा आज सप्ताह का अंतिम दिन बसिया प्रखंड में राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाते हुए समापन किया गया आज बसिया प्रखंड में डीएलएसए द्वारा नियुक्त रिसोर्स पर्सन स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह एवं पैनल लॉयर सुधीर कुमार पांडे उपस्थित थे ।आज इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में एक महिला दिव्यांग को ट्राई साइकिल बाटा गया , कुछ लोगों को वृद्धा पेंशन भी बांटी गई,एवं गोद भराई एवं मुंहजूठी की रस्म भी अतिथियों के द्वारा की गई इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य श्री शंभू सिंह ने कहां की महिला समाज एवं परिवार की मजबूत स्तंभ होती हैं, महिलाओं के जागरूक रहने से समाज और परिवार हमेशा आगे बढ़ते रहता है । इसलिए महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें , किसी भी तरह का उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं कानून का मदद लें श्री सिंह ने बच्चियों की पढ़ाई लिखाई पर भी जोर दिया और मानव तस्करी पर भी रोक लगाने की भी बात कही उन्होंने कानून संबंधी बहुत सारी जानकारियां उनके बीच साझा किया और विधिक सेवा विधिक प्राधिकार के द्वारा मिलने वाली सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। पैनल लॉयर सुधीर कुमार पांडे के द्वारा भी सभी उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जागरूकता संबंधी अनेक बातें बदलाई तथा महिलाओं से संबंधित कानून ,विवाह कानून, तलाक, मेंटेनेंस ,संपत्ति का अधिकार, घरेलू हिंसा ,भारतीय दंड संहिता से महिला संबंधी अपराध ,मातृत्व लाभ, महिला के स्वास्थ्य संबंधी कानून ,आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रखंड महिला पर्यवेक्षक डेजी कुजुर एवं सलोनी कुजुर, प्रखंड के कर्मचारी कंठ जी, पीएलबी घूरन नायक, मंजू देवी, मालती देवी ,इतवारी लकडा, अश्विता ट़पों , जगरानी कांडुलना, शांति देवी, पुष्पा विलूग ,सुगंधी देवी, सुषमा तिर्की, सावित्री देवी आदि बहुत से लोग उपस्थित थे।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

8 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

8 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

8 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

8 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

8 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

8 hours ago