जागता झारखंड संवाददाता देवघर! अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर इकाई द्वारा कोयरीडीह एवं शहरी ग्राम में चित्रांश समागम सह सर्वेक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक ने प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना प्रभारी चंद्र विजय प्रसाद चंदन, प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद की मौजूदगी में कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के लोगों से घर-घर जाकर मिलकर कई विषयों पर बातचीत की गई। वहीं विवाह प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शोभा सिन्हा व जिला सचिव, रश्मि कुमारी सिन्हा ने महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर अध्यक्ष ने सभी महिलाओं को मशरूम उत्पादन व अगरबत्ती निर्माण के लिए प्रेरित किया । उन्होंने बताया कि इस कार्य को करने से घर बैठे 10 से 15 हजार रुपये महीने की कमाई की जा सकती है। साथ ही स्वयं सहायता समूह के बारे में भी विस्तार से बताया। रोजगार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शशि भूषण निराला ने भी मशरूम उत्पादन पर प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव ने स्वचालित मशीन पर अगरबत्ती निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सर्वेक्षण के दौरान एबीकेएम की ओर से प्रत्येक परिवार को एक एक फलदार पौधा अंगना में रोपने के लिए दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अनुमंडल प्रभारी बाबुल मंदीवार काे प्रति आभार व्यक्त किया गया। मौके पर महासचिव प्रो. विनोद कुमार प्रसाद ,संयुक्त महामंत्री विनय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सोना कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव अवनी कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष रामजी सिन्हा सहित महासभा के अन्य व चित्रांश परिवार के सदस्य मौजूद थे।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More