जैरागी तुरी बस्ती की 60 वर्षीय बिछिप्त महिला की कुआं में डूबने से हुई मौत।

जागता झारखण्ड विनय केशरी / संजय कुमार भरनो, डुमरी

डुमरी गुमला।डुमरी थाना क्षेत्र के जैरागी तुरी बस्ती की 60 वर्षीय ठुमरी देवी की कुआं में डूबने से मौत हो गई ।वही आज गुरुवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने कुआं में शव को तैरते हुए देखा। वही जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया घटनास्थल पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए इसकी सूचना डुमरी थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस ने घटना स्थल पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस ने मृतका के पति धूपन महतो के बयान पर यूडी केश दर्ज कर लिया है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया घटना के संबंध में एसआई पवन तिर्की ने बताया कि मृतका के पति के अनुसार मृतका ठुमरी देवी का सालभर से मानसिक स्थिति ठीक नहीं था व बिछिप्त थी वह रोजाना इधर उधर घूमते रहती थी बुधवार को मृतिका को ग्रामीणों द्वारा गांव के बाहर खेत की जाते हुए देखा गया था शाम को उसका पति उसे ढूढने गया था मगर मृतिका नहीं मिली
वही आज गुरुवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने कुआं में शव को तैरते हुए देखा और ग्रामीणों व परिजनों को जानकारी दिया। जिसके बाद डुमरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

15 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

15 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

15 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

15 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

15 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

15 hours ago