शहजाद अनवर गुमला।
आज गुमला परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चैतू उरांव की अध्यक्षता में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, प्रदेश से आए प्रभारी अजय नाथ सहदेव की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई,यह अभियान आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को सम्मानित के साथ समाप्त होगा।
झारखंड प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, प्रखंड से लेकर जिला के सभी पदाधिकारियों को आह्वान करते हुए कहा गया है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जन जन तक चर्चा करते हुए उनके पदयात्रा करने वाले फोटोग्राफ्स को मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच फोकस करना है तथा राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाना है, साथ ही मंडल और पंचायत स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूती के लिए अंतिम रूप देना एकमात्र उद्देश्य से कार्य करना है, साथ ही यह भी बताने की कोशिश करनी है के भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा कर लोगों के दुख दर्द को नजदीक से देखने का कार्य क्या है एक तपस्वी की तरह पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का अदम साहसिक से भरा हुआ कार्य किया है उनके इस कार्य से भारत वासियों के मन में कांग्रेस पार्टी की मूल मंत्र और देश प्रेम एवं संविधान प्रेम का अलख जगा है भारत के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आदिवासी दलित पिछड़े सभी का संपूर्ण रुप से सहयोगउनके पदयात्रा के दौरान देखने को मिला। श्री राहुल गांधी के निष्ठा लगन और जुनून को देखकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के लोगों में एक घबराहट देखने को मिल रही है और राहुल गांधी के प्रति अनर्गल बयान देकर गलत मानसिकता को दर्शाने का कार्य कर रही है। ऐसी परिस्थिति में हम कांग्रेस जनों का दायित्व कुछ ज्यादा बढ़ गया है ।हम सब अपने अपने क्षेत्र के जन समस्याओं को जानने और जन जन तक पहुंच कर समस्या के समाधान हेतु कार्य करने की जरूरत है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी के बुलंद हौसले और आवाज को कुंद करने की नापाक कोशिश की इतना ही नहीं सांसद की सदस्यता न्यायालय की आड़ में छीन ली गई और 24 घंटे के अंदर यह कार्य करना भारत के इतिहास में पहली बार भारत वासियों को देखने का मौका मिला इतना ही नहीं इसके तुरंत बाद राहुल गांधी से आवास खाली कराई गई जो नीचता की हद है प्रदेश अध्यक्ष झारखंड के राजेश ठाकुर ने कहा है कि इस अभियान के तहत जिले के कांग्रेस जन समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षक एवं पत्रकार मित्र के घर बगैर किसी औपचारिकता एवं तामझाम से अलग होकर भारत जोड़ो यात्रा की बात रखेंगे एवं जिले से संबंधित जन मुद्दों पर बात करेंगे साथ ही स्थानीय विधायक अपने क्षेत्र के लोगों से अभियान के तहत भारत जोड़ों की बात आम जनों से करेंगे और राज में चलने वाले सरकार के द्वारा किए गए जन सुविधाओं में होने वाले कार्यों का भी बताने की कोशिश करें गेंद और क्या करने की जरूरत है वैसे मुद्दों को भी संकलन करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पदयात्रा करके कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा देने का कार्य किया है पूरे भारत के लोगों ने देखा है कि किस तरह उन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार ने दबाने अफवाह फैलाने का कार्य किया लेकिन आज हमारी पार्टी भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से संकल्प ले रहे हैं कि राहुल गांधी की बातों को आम जनता तक पहुंचा कर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस मौके पर, विष्णु राम , खुदी भगत, सुधीर कुजुर, अमृता भगत, जय सिंह, जितेंद्र लोहरा, बिहारी भगत, अरुण कुमार, राजनील तिग्गा, सनी उरांव , रिजवान अंसारी, राजीव रंजन महतो, फिरोज आलम, कलाम आलम, आदि लोग उपस्थित थे।
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो पत्थलगड़ा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत भवन… Read More
चतरा में कई हॉस्पिटल नियम विरूद्ध संचालित, स्वास्थ्य विभाग की खानापूर्ति व कार्रवाई का आरोप… Read More
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More