लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रीड अलंग ऐप के माध्यम से पढ़ने की नई पहल की शुरुवात की गई है।*

शहजाद अनवर गुमला।


आज दिनांक 10/08/2023 को गुमला सदर प्रखंड के एएनएम नर्सिंग काॅलेज में मौजूद बच्चियों को रीड अलंग एप्लीकेशन की जानकारी दी गई, जिसमें लगभग 180 की संख्या मैं उपस्थित बच्चियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया, जिससे वह अपनी रीडिंग स्किल को बढ़ा सकें साथ ही इनके माध्यम से जनमानस तक इसको पहुंचाने का एक प्रयास पीरामल फाउंडेशन की एडीसी टीम के द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नीरजा केरकेट्टा ने सभी बच्चियों को बताया कि इस ऐप के माध्यम से आप अपनी भाषा का ज्ञान बढ़ा सकते हैं। उन्होनें इस एप के माध्यम से अंग्रेजी भाषा का ज्ञान एंव उसके इस्तेमाल पर भी जोर दिया। मौके पर उपस्थित पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर ने बताया की यह ऐसा ऐप है जो मुख्य रूप से बच्चों के लिए तैयार किया गया है, इसका उद्देश्य हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा को पढ़ने – लिखने के कौशल को बेहतर बनाने में मदद करेगा तथा यह ऐप बच्चो को पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित भी करेगा। यह एप्लिकेशन प्ले स्टोर पर ‘रीड आलोंग’ नाम से उपलब्ध है।
इस ऐप में करीब 40 मिलियन से ज़्यादा छोटी छोटी कहानियां हैं जिसे बच्चे अंग्रेजी और हिंदी दोनो भाषाओं में पढ़ सकते हैं। इस एप्लिकेशन में पूरी प्रक्रिया के दौरान दिया नाम की बच्ची, बच्चों को निर्देशित करती रहती हैं जिससे किसी भी शब्द को सही से पढ़ने में मदद मिलती हैं। इस मौके पर पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर मुहसीन हाशमी, प्रोग्राम लीड प्रमोद जायसवाल, कुमारी शिवानी, सुपर्णा मोदक, एंव नर्सिंग कौशल काॅलेज के सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

19 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

19 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

19 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

19 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

19 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

19 hours ago