जागता झारखंड ब्यूरो चीफ शहजाद अनवर गुमला

भरनो प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का एवं ध्यानचंद महान हॉकी खिलाड़ी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष चैतु उरॉव ने कहा कि अलबर्ट एक्का का जन्म 27 दिसम्बर, 1942 को झारखंड के गुमला जिला के जारी ब्लाक के जारी गांव में हुआ था।भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग में भारतीय सेना के लास नायक अलबर्ट एक्का ने असाधारण साहस का परिचय दिया था. गंगासागर की लड़ाई में उन्होंने जान हथेली पर रखकर अपना बलिदान देते हुए पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाए वह एक बेमिसाल प्रेरणादायी कहानी है. इसी शौर्य के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया था।अलबर्ट एक्का ने जिस असाधारण बहादुरी, सूझबूझ और बलिदान दिया था, वह बहुत बड़ी मिसाल मानी जाती है.भारत के आधुनिक इतिहास में 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दक्षिण एशिया के भू रणनीतिक नजरिए से भी बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा. इस युद्ध ने भारतीय सेनाओं के तीनों अंगों के लिए गौरवाशाली इतिहास रच गया था. जिसे नहीं बुलाया जा सकता।

प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव ने कहा कि भारतीय हॉकी दिग्गज और जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 में प्रयागराज में हुआ था. ध्यानचंद भारत को ओलंपिक में तीन बार गोल्ड मेडल जिताने वाले खिलाड़ी थे. भारतीय खेल में ध्यानचंद का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

.मेजर ध्यानचंद ने भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक खेला, जिसमें भारत ने तीनों ही बार ओलंपिक में गोल्ड अपने नाम किया. वहीं खेल के क्षेत्र में उनके नाम पर एक अवॉर्ड भी दिया जाता है, जिसे ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कहते हैं।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष साबिर फरास, महासचिव जहांगीर आलम, युवा अध्यक्ष आजाद अंसारी, जिला सचिव तरुण गोप, उपाध्यक्ष मुख्तार आलम,ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष राजू गोप, महिला अध्यक्ष फुलमनी टोप्पो, सिसई विधानसभा युवा अध्यक्ष निलेश उरांव, रत्न केशरी,मिरगुलजार हुसैन,आविद मिर, कृष्णा उरांव, विनोद उरांव, मुकीम अंसारी, सन्नी उरॉव, शिवशंकर गोप, ज्योति तिर्की,लालु कुल्लू,करंमचद उरॉव और काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

8 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

8 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

8 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

8 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

8 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

8 hours ago