जागता झारखंड ब्यूरो चीफ शहजाद अनवर गुमला

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का परमवीर अल्बर्ट का स्टेडियम में हुआ समापन
, गुमला की टीम एक गोल से जीती*
गुमला
पर्यटन कला खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय रांची झारखंड के तत्वाधान में परमवीर अल्बर्ट एकका स्टेडियम गुमला में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का शुक्रवार की देर शाम समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद के प्रशासक दिलीप कुमार उपस्थित थे। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेल के मैच के पहले दिन बालिका वर्ग में सिसई व कामडारा के बीच खेला गया। मैच में सिसई की बालिका टीम ने तीन शून्य से कामडारा को पराजित किया। वहीं शुक्रवार को गुमला व भरनो बालक वर्ग के बीच मैच खेला गया। जिसमें गुमला की टीम ने भरनो को एक शून्य से पराजित किया। नगर परिषद गुमला के प्रशासक दिलीप कुमार और खेल पदाधिकारी गुमला मनोज कुमार ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर परिषद के प्रशासक दिलीप कुमार ने कहा गुमला खेल नगरी के रूप में जाना जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभाएं छुपी हुई है जो खेल के माध्यम से सामने आता है। वही इस क्षेत्र के कई खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुमला का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा धैर्य मेहनत लगन के साथ खेल के प्रति अपनी जुनून को प्रदर्शित करें मंजिल आपके कदम जरूर चूमेगी। इस अवसर पर खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा गुमला जैसे छोटे जिला में ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो खेल के प्रति समर्पित हैं। हम वैसे खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं जिससे वह अपनी प्रतिभा को सामने लाते हैं। उन्होंने बताया गुमला में वैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनको तैयार किया जाता है बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को देश-विदेश में खेलने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला प्रशिक्षक वीणा केरकेट्टा, बिबयानी कोंगाड़ी, कोच रिजवान अली, सतीश मिंज, आलोक, सुबीर ,अनीता बेक,पीटर, संदीप, रेशमा बानो, रायमुनि,निर्मला, रेफरी की भूमिका में डिप्टी चेयरमैन रेफरी झारखंड रेफरी बोर्ड के साजिद सहित कई लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago