आगामी चुनाव के निमित जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के लिए हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ गुमला

गुमला: आगामी लोकसभा चुनाव के निमित आज विकास भवन सभागार में अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभिन्न कोषांगों के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों के निमित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, एक्सपेंडिचर मोनिटरिंग, मीडिया कंप्लेंट,एमसीएमसी पेड न्यूज, ईवीएम एंड वीवीपैट, इलेक्शन मैटेरियल,पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस काउंटिंग व डिक्लेरेशन आफ रिजल्ट आदि विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान डीसी एलआर गुमला के द्वारा सभी को पेड न्यूज एवं मीडिया कोषांग अंर्तगत विभिन्न बिंदुओं के संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को सी विसिल एप,वोटर हेल्पलाइन एप आदि जैसे चुनाव के दौरान नियमित मॉनिटर किये जाने वाले एप के संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सी विजिल एप में कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उलंघन के संबंधित वीडियो एवं फोटो अपलोड कर सकता है जिसे टीम के द्वारा मॉनिटर करने के 1 घंटे के अंदर उसपर कार्रवाई की जा सकती है, वहीं गंभीर मामलों पर 2 दिनों का समय लेकर उस मामले के जांच एवं करवाई होगी।

इसके पश्चात सीओ गुमला द्वारा ईवीएम एवं वीवीपीएडी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। एवं चुनाव तथा उससे पूर्व ईवीएम एवं वीवीपीएडी का किस प्रकार से उपयोग किया जा सकता है उसके बारे में बताया गया। वहीं जिला स्तरीय ईवीएम मशीन के ट्रेनर के द्वारा मशीन का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दिया गया तथा सभी को प्रैक्टिकली किस प्रकार से काम किया जाता है उससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

इसी के साथ अन्य मुख्य बिंदुओं पर भी प्रशिक्षण देने के साथ साथ बिंदुवार विषयों पर परिचर्चा हुई।

इस दौरान मौके पर एसडीओ चैनपुर, एसडीओ बसिया, डीसी एलआर,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago