बिरसा मुंडा केंद्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग सेशन

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ गुमला

गुमला: आज सोमवार को गुमला स्थित बिरसा मुंडा पुस्तकालय में छात्र छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य हेतु प्रतियोगिता परीक्षा के निमित जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी बेलाल अनवर के द्वारा कैरियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्र / छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान डीएफओ ने वहां उपस्थित छात्र /छात्राओं के सवालों को सुना जिसके अनुसार उन्होंने एक एक कर सभी प्रश्नों का उत्तर भी दिया। प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में अभियार्थियों ने उनके प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित कई प्रश्न किए। डीएफओ के द्वारा उपस्थित अभ्यार्थियों का करियर काउंसलिंग से संबंधित क्लास लिया गया। जिसमें उन्होंने करियर से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव दिए।

बताते चले कि जिला स्तरीय केंद्रीय बिरसा मुंडा पुस्तकालय में जिला अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नियमित रूप से इस प्रकार के करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले के वरीय अधिकारियों एवं जिले बुद्धिजीवियों को बुलाया जाता है, एवं उनके द्वारा अभ्यार्थियों का करियर काउंसलिंग किया जाता है।इस प्रकार के कार्यक्रम से ना केवल अभ्यार्थियों ने मन में नए चीजों को जानने की जिज्ञासा जागृत होती है, बल्कि अधिकारियों से मिलकर सवाल करने एवं सही मार्गदर्शन भी प्राप्त करने का अवसर मिलता है जिससे की अभियार्थियों को प्रतिदिन मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

22 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

22 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

22 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

23 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

23 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

23 hours ago