जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- आगामी 27 सितंबर को आसाम के मुख्यमंत्री और झारखंड प्रभारी डॉ हिमंता बिसवा सरमा भाजपा द्वारा आहूत परिवर्तन रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर टाना भगत कॉलेज घाघरा परिषर में मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विश्व विजय सिंह तोमर , प्रवीण सिंह हुए शामिल । बैठक में उपस्थित बिशुनपुर विधान सभा प्रभारी विश्व बिजय सिंह तोमर ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जिम्मेवारियों के निमित सभी पंचायतों से कार्यकर्ताओ को जोड़ संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें घाघरा पंचायत श्याम बिहारी शुक्ला, चपका – लक्ष्मण साहू, नौडीहा – हरिपाल सिंह, शिवराजपुर – नंदू सिंह, बेलागड़ा जयनारायण सिंह, बदरी प्रदीप उरांव, आरंगी राम साहू सहित प्रत्येक पंचायत में संचालन समिति का गठन किया गया। बैठक में बिनय लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजुर, गणेश मिश्र, सुरेश सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, तिम्बू उरांव, श्याम किशोर पाठक, मीणा देवी, अलका देवी, अरुणजय सिंह सहित काफी संख्या में भाजपाई शामिल थे।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More