Categories: JamtaraJHARKHAND

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला उद्यान कार्यालय द्वारा पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी  सह उद्यान पदाधिकारी लव कुमार एंव जिप सदस्य रीना मंडल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कुंडहित प्रखंड के बाबुपुर पंचायत में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा वर्तमान समय में पुराने पद्धति को छोड़कर नई पद्धति से खेती कर अच्छा खासा आमदनी करने का प्रशिक्षण दिया गया। कहा की नई तकनीक से सब्जी का खेती करने से कम समय तथा कम खर्चा में अच्छे खासे आमदनी होती है। उन्होनें उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए कहा खेती करने के पहले मिट्टी की जांच अवश्य करायें। मिट्टी की जांच से पता चल जाएगा किस मिट्टी में कोन सा फसल हो सकता है। साथ ही फसल तैयार करने के पहले मौसम के आधारित फसलों का चयन करना है। तभी आप कम मेहनत से फसलों के अच्छे उत्पादन कर सकते है। उन्होंने कहा कि सब्जी खेती के पहले मिट्टी की जुताई व खुदाई कर खुला छोड़ दे। जिसमें रसायन का असर समाप्त हो जाएगा। इसके पश्चात भूमि को अच्छी तरह भुरभुरा बनाए। उस मिट्टी पर सब्जी का खेती करने से पौधा मजबुत होगी तथा उत्पादन भी ज्यादा होगी। वही जिला सहायक तकनीकी प्रबंधक सुजित कुमार सिंह ने उपस्थित किसानों को सब्जी एंव उद्यानिकी के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया नई तकनीक से खेती करने पर किसानों को दोगुनी लाभ हो सकता है। सब्जी खेती में किसी तरह की बीमारी या कीड़ा लगने पर उसे कैसे उपचार किया जा सकता है इसके बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी दी। सब्जी एंव उद्यान की खेती के व्यापक संभावनाओं को देखते हुए नई तकनीक अपनाने एंव व्यवसायिक खेती कर बेहतर जीवन यापन करने हेतु किसानों को प्रेरित किया। साथ ही किसानों को पांच दिन अलग अलग प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल ने उपस्थित किसानों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण में उन्नत खेती के बारे में अच्छे से प्रशिक्षण लेने की बात कही। मौके पर मुखिया एमेली हेम्बरम, ग्रीनरी संस्था के प्रशिक्षक सह प्रोग्राम मैनेजर सुनिल पाल, सह प्रशिक्षक प्रदीप पांडेय, उद्यान मित्र शिवलाल मरांडी, श्यामल फौजदार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

6 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

6 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

6 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

7 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

7 hours ago

तूस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं के मासिक लक्ष्य के विरुद्ध निबंधन का निर्देश

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो:- दुमका उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग… Read More

7 hours ago