Categories: JamtaraJHARKHAND

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का फाइनल समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। वही फुटबॉल कमेटी व ग्रामीणों ने विधानसभाध्यक्ष को आदिवासी के परंपरागत नृत्य से स्वागत किया। फाइनल मैच समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि फुटबॉल हमारे गांव, समाज, राज्य व देश का बहुत ही लोकप्रिय खेलों में एक खेल है। इस खेल में जो रोमांच देखने को मिलता है किसी और खेलों में नही देखा जाता है। इस वैश्विक युग मे अनेको चीजों में परिवर्तन हुआ है, लेकिन फुटबॉल खेल ही एकमात्र ऐसा खेल है, जो ग्रामीण क्षेत्र में आज भी मनोरंजन का खेल के रूप में देखा जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि राज्य के हेमंत सरकार ने खेल नीति बनाई है, जिसमे अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को नियोजन भी किया जाता है। खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से खेल को खेलने एवं खेल से रोजगार को प्राप्त करने का आह्वान किया। विधानसभाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि युवाओं का एक उम्र होता है, जिसका सदुपयोग करने की अपील की। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए स्वस्थ शरीर भी होना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए स्वस्थ शरीर को बनाये रखने के लिए नशामुक्त होना भी जरूरी है। आपको बता दें कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच डांगुवा टाइगर बनाम हेम्ब्रम स्टार के बीच खेला गया। जिसमें  डांगुवा टाइगर ने जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमाया। विधानसभाअध्यक्ष ने दोनों विजेता एवं उपविजेता टीम को  पुरस्कृत किया। वही फाईनल मैच में दूर दूर से हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

6 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

6 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

6 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

6 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

7 hours ago

तूस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं के मासिक लक्ष्य के विरुद्ध निबंधन का निर्देश

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो:- दुमका उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग… Read More

7 hours ago