Categories: JamtaraJHARKHAND

विकास कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा एंवम विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर थामा झामुमो का दामन

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा)
नाला विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यो को देखते हुए पालाजोड़ी पंचायत के बिभन्न गांव के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाजपा और बिभन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर  झामुमो का दामन थाम लिया। सभी  को विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने जेएमएम पार्टी का पट्टा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सैकड़ों विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर कार्यकर्ताओ ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता भाजपा और विभिन्न राजननीतिक दलों में थे। लेकिन वर्तमान नाला विधयाक सह विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो के विकास कार्य को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओ ने झामुमो की सदस्यता ली। मौके पर जुझारू कार्यकर्ता भांगाहीड़ गांव के मनोज मजूमदार ने कहा कि वर्तमान जेएमएम की सरकार ने गरीब आदिवासी, मुलवासी के लिए अनेको अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। कहा हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना बिजली बिल माफी योजना किसी जाति विशेष के लिए नहीं चलाई बल्कि सभी जाति धर्मो के लोगों के लिए मंईयां सम्मान योजना है,बिजली बिल माफी जो बहुत ही लाभदायक व प्रशंनशीय है। गरीबों के लिए अबुवा आवास, दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त योजना सहित अन्य अनेको योजना है, जो हेमंत सोरेन की बहुत ही काबिले तारीफ की योजना है। इसे देखते हुए सभी कार्यकर्ताओ को काफी अच्छा लगा और पालजोड़ी पंचायत के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर मौजूद विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि  पूर्व में भी नाला विधानसभा मे भाजपा के विधायक  कृषि मंत्री बने, और पिछले दुमका लोकसभा से भाजपा का सांसद भी बने जबकि प्रधानमंत्री के बगल में बैठने का अधिकार है। लेकिन उनका एक भी विकास का कोई कार्य सरजमीन पर नही दिखाई देता है। उन्होंने नाला की जनता को ठगने का कार्य किया है। वह अपने और अपने परिवार का ही विकास किया है। लेकिन जब मैं विधानसभा के अध्यक्ष बने तो मुझे लगा कि नाला विधानसभा को एक पहचान दिलाई जाय। इसलिए इसी सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में फतेहपुर में मॉडल डिग्री कॉलेज बनाया। नाला विधान सभा क्षेत्र में एक भी सरकारी कॉलेज नही था। नाला कुंडहित में प्राइवेट कॉलेज का संचालन हो रहा था, लेकिन फ़तेहपुर में मैट्रिक के बाद आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों और अभिभावकों को काफी मुश्किलों का सामना करनी पड़ती थी। इसलिए फ़तेहपुर में सरकारी कॉलेज बनाया। बिजली की खराब स्थिति को देखते हुए कुंडहित के भेलूआ में बिजली पवार ग्रिड का निर्माण किया। पहले की अपेक्षा बिजली में  सुधार हुआ है। वहीं किसानों के उपज के फसल बर्बादी को देखते हुए नाला के सलूका में करोड़ों  की लागत से कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया। किसानों के फसल अब बर्बाद नही होगा। कहा कि इसके अतिरिक्त नाला विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। बहुत कम गांव ही बचे है जहां सड़क की जरूरत है। कई बड़े बड़े पुलिया के निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि नाला के पलस्थली रेलवे लाइन को चालू कराने के लिए भी काफी प्रयास किया। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों को कई बार विधान सभा मे बैठक की गई। खर्च का व्योरा भी तैयार किया गया, जिसके राज्य सरकार ने खर्च देने के लिए तैयार हुआ। इसके के लिए रेलवे मंत्रालय को पत्राचार किया, लेकिन केंद्र सरकार ने खर्च करने से पीछे हट गए। राज्य सरकार अपना खर्च देने के लिए तैयार थी। उनके द्वारा नाला के विकास के लिए जितने जरूरी कार्य था उन कार्यों के लिए काफी प्रयास किया गया। कहा भाजपा चुनाव आते ही लोगों को डेमोग्राफी दिखाने लगे। उनके पास कोई मुद्दा नही है। लोगों को सिर्फ दिक भ्रमित करने का कार्य करती है।  कहा अब जनता जाग चुकी है। भाजपा के झांसे में आने वाले नही है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयस्वर मुर्मू ,सचिव मनोरंजन सिंह, कुतुबुद्दीन खान,उत्तम पाल सरम मंडल,नित्यगोपाल घोष,राजीव घोष, ऑफिसर हेंब्रम,भोलानाथ पाल, निमाई घोष,स्वपन पाल,सन्तोष गोराई,मनोज मजूमदार,जितेन रविदास,श्यामल गोराई,दिनेश गोराई सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

8 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

8 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

8 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

8 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

8 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

8 hours ago