Categories: JamtaraJHARKHAND

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड प्रखंड नाला द्वारा आयोजित जामदही के बंदरडीहा,नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार हेमंत सोरेन के द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण,सुदृढ़ीकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई  जन कल्याणकारी योजना पूरे राज्य में  जैसे- जेएसएलपीएस,सखी मंडल,फूलों झानो आशीर्वाद योजना, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना,मइया सम्मान योजना,दीदी ग्राम गाड़ी योजना लाया गया और करोड़ों राशि महिलाओं के सखी मंडल के बीच दिया गया, ताकि महिला आत्मनिर्भर बन सके। इसी आशा और उम्मीद के साथ सभी संकुल में विस अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित होकर दीदीयों के उत्साह वर्धन में अपनी सहभागिता दिए। मौके पर कार्यक्रम में  बीस सूत्री अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य,जिला कार्यक्रम मेनेजर /पदाधिकारी,नाला अंचल अधिकारी किशोरी यादव,प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ,नाला अजीबिका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वलंबी सहकारिता समिती लिमिटेड के सचिव आशा कुमारी राय,कोषाध्यक्ष उमा राय कैडर नन्दलाल राय,परितोष मंडल, बीएपी संदीप मंडल, छाया राय सहित सैकड़ो महिलाए उपस्थित थे।

Recent Posts

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

6 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

6 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

6 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

6 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

7 hours ago

तूस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं के मासिक लक्ष्य के विरुद्ध निबंधन का निर्देश

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो:- दुमका उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग… Read More

7 hours ago