प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों में धूमधाम से मनाया गया करमा परब।

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।

जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को करम डाली की पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ करमा पर्व मनाया गया।इसी निमित्त घटवाल/घटवार नवयुवक कमिटी के प्रखण्ड सचिव नन्दलाल राय,मीडिया प्रभारी विद्युत राय एवं अन्य सदस्यों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जामबेदिया, भालगाड़ा,पैराखोप, तिलाबनी,जबड़ा,नतुनडीह सहित अन्य कई गांवो का दौरा किया एवं देखा की करम पर्व को हर गांव में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।घर के बने पकवान अक्षत व धूप से करम डाली की पूजा अर्चना कर करमा पर्व मनाया गया।महिलाओं व युवतियों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना को लेकर उपवास रख करमा पूजा किया। देर रात में अखड़ा में करम डाली गाड़ कर बहनों ने पूजा की जिसमें बहनों के द्वारा भाई को चंदन लगा कर पुष्प वर्षा कर भाई के लम्बी उम्र के लिये कामना किया।भाई-बहन के स्नेह और प्रेम की निशानी के रूप में भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को हर साल यह पर्व मनाया जाता है। सात दिनों से चल रहे इस पर्व के अंतिम दिन बहनों ने निर्जला उपवास कर और शाम को आंगन में करम पौधे की डाली गाड़कर पूजा अर्चना किया और बड़ो से आशीर्वाद लिया।इस दौरान करमा गीत एवं नृत्य से पूरा वातावरण गूंजयमान हो उठा। कहा जाता है कि करमा पूजा भाई- बहन की अटूट प्रेम का प्रतीक है। करमा पर्व झारखंड वासियों की पहचान है। यह प्रकृति से जुड़ा हुआ है।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago