तेज रफ्तार हाईवा ने मारी सामने जा रहे हाईवा में जोरदार ठोकर,ठोकर मारने वाले हाईवा का खलासी गंभीर रूप से घायल

गोपीकांदर के खेड़ीबाड़ी गूगल लाईन होटल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर

जागता झारखण्ड संवाददाता दुमका सुधांशु शेखर

गोपीकांदर के खेड़ीबाड़ी गूगल लाईन होटल के समीप आज एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।आज रविवार को कोयला लदे एक हाईवा ने सामने चल रहे हाईवा को जोरदार ठोकर मार दी। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठोकर मारने वाले हाईवा में सवार खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जबकि चालक मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला। सूचना पर गोपीकांदर पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से खलासी को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। दुर्घटना के संबन्ध में बताया जाता है पाकुड़ जिले के आमड़ापाडा अंचल क्षेत्र के आलूबेड़ा में कोल उत्खनन कार्य किया जाता है। हाईवा से कोयला को दुमका रेलवे रैक ले जाया जाता है। रविवार सुबह कोयला लदा हाइवा तेज रफ्तार से दुमका रैक जा रहा था, इसी बीच गूगल होटल के पास आगे चल रहे हाइवा को जोरदार ठोकर मार दी। हालाकि इस दुर्घटना में आगे चल रहे हाइवा के चालक व खलासी सुरक्षित है,लेकिन पीछे से हाइवा जेएच 04 एक्स 0690 का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। खलासी को जेसीबी मशीन से कैबिन को उखाड़ को निकाला जा सका। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जप्त कर लिया है। डब्ल्यूपीडीसीएल कंपनी ने जब से दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर कोयला परिवहन का कार्य शुरू किया है तब से मानो दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गई है। कभी छोटे वाहन तो कभी कोयला लदे हाईवा आपस में ही भीड़ जा रहे हैं। हालात यह हैं कि आये दिन कोयला ढुलाई में लगे हाईवा से दुर्घटना हो रही है और पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए तैयार रहती है। सूत्रों की माने तो कोयला ढुलाई में लगे हाईवा द्वारा ओवर स्पीड और ओवर टेकिंग करना दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है। सड़क समतल हो, डाउन हो या फिर चढ़ाई वाली हो हाईवा को हर जगह पर ओवर टेक करते हुए देखा जा सकता है। इसे देखने वाला कोई नहीं है।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

19 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

19 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

19 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

19 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

19 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

19 hours ago