तपती धूप की परवाह किए बिना नन्हे मुन्ने बच्चों ने रखा रोजा

जागता झारखंड संवाददाता हनवारा(शमीम अहसन): महागामा प्रखंड क्षेत्र में रमजान माह का पहला रोजा बड़ों के साथ-साथ मासूम बच्चों ने भी रखा। इन बच्चों के जिंदगी का भी यह पहला रोजा है। तपती धूप की परवाह किए बिना नन्हे मुन्ने बच्चों ने रोजा रखा। अल्लाह और उसके रसूल की रजा हासिल करने के लिए भूख और प्यास की शिद्दत बर्दाश्त की। महागामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मुहल्ला के नन्हें बच्चों ने पहला रोजा रखा। विकरामपुर गांव के 6 वर्षीय आशिया सदफ पिछले कई दिन से रमजानुल मुबारक के महीने का बेसब्री से इंतजार कर रहा थी। रोजा रखने के साथ साथ आशिया ने अपने अम्मी के साथ नमाज भी अदा की। बिशनपुर गांव की छः साल की सादिया ने रोजा रखा। खुदा की खुशनूदी हासिल करने के लिए भीषण गर्मी में भूख और प्यास को बर्दाश्त किया। सादिया और आशिया के पहला रोजा रखने पर घर में खुशी का माहौल रहा। बेटी के पहले रोजे पर घर में खास पकवान तैयार किए गए। शहादत ने खुदा और उसके रसूल की खुशी के लिए अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा। इनके अलावा भी हनवारा में ऐसे अनेक बच्चे हैं, जिन्होंने जिंदगी का पहला रोजा रखा और दिनभर इबादत भी की। ये बच्चे नमाज पढ़ने के साथ ही कुरआन की तिलावत करते रहे। शाम को रोजा इफ्तार के दौरान अपने मनपसंद के लजीज खाने का मजा लिया। मम्मी पापा ने भी बच्चों की पसंद का पूरा ख्याल रखा।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 hour ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 hour ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

2 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

10 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

10 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

10 hours ago