उत्पाद सिपाही के दौड़ में एक और युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है। दीपक की उम्र 25 साल थी। दीपक के परिजनों ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को सुबह 10 से 11 बजे की बीज चियांकी हवाई अड्डा पलामू में दीपक कुमार पासवान की दौड़ थी। दीपक ने 9 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। दसवें किलोमीटर पूरी करने के क्रम में वह बेहोश हो गया और गिर गया। पुलिस ने दीपक को उठाकर सदर अस्पताल डाल्टनगंज में भर्ती करा दिया।
आज सुबह हो गई मौत
दीपक के भाई को पता चला तो सदर अस्पताल से उसे एस.एस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर रोहित पांडे एवं अन्य डॉक्टरों ने दो दिन तक दीपक का इलाज किया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो दीपक को रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों ने 30 अगस्त 2024 को दीपक को मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। 2 सितंबर 2024 की सुबह डॉक्टर ने दीपक कुमार पासवान को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दीपक पलामू जिला के पांडु थाना क्षेत्र के वृद्धखैरा गांव का रहने वाला था।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More