Categories: BiharKatihar

बाढ़ के बहाव से विध्वस्त जन-जीवन


जगता झारखंड प्रीतम चक्रवर्ती कटिहार (बिहार)

कई दिनों से कटिहार जिला के विभिन्न प्रखंड में बाढ़ का जो तांडव चल रहा है वो अवर्णनीय है। बाढ़ के कारण जन-जीवन पस्त हो गया। कदवा प्रखंड स्थित विभिन्न पंचायत कि स्थिति बहुत खराब है और जहां के व्यवस्था पर व्यापक शिकायतें उठ रही है। जिस पर अमल करते हुए कदवा के कॉंग्रेस विधायक डा.शकील अहमद खान ने अस्थायी कैम्प बना कर रह रहे हैं और क्षेत्र मे पैनी नज़र रखे हुए है। इसी क्रम मे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के निरीक्षण तथा जनता से मिलने के लिए कटिहार कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने अपने प्रतिनिधि दल के साथ दौरा किया। जिस दरमियान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल पुछा और सामुदायिक किचन का निरीक्षण किए। इस निरीक्षण के क्रम में उन्हें सामुदायिक किचन में काफ़ी अनियमितता को देख बिफर गए और प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि पदाधिकारी व कर्मचारी को बाढ़ पीड़ितो कि पीड़ा से कोई संबंध नहीं है बल्की उन्हे अपना पॉकेट प्यारा है इसलिए सारे ध्यान उसपर हैं। इस बीच बाढ़ग्रस्त नरगददा मे एक दुखद हादसे में अनिल बिश्वास (55) नामक एक व्यक्ति की मौत पानी मे डूब ने कि बजह से हुआ जहां कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव जाकर उनके परिवारजनों से मिलते हुए उन्हे सांत्वना दिये। इस मौके पर जिला कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलीप बिश्वास, प्रीतम चक्रवर्ती, पूर्व मुखिया पारस राय, मुखिया किशोर यादव, मुखिया मो.नय्यर, पिंटु यादव, सुरेश यादव, छोटु यादव, अजय यादव, रवि यादव आदि उपस्थित थे।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago