Categories: BiharindiaKatihar

मृतक रेल कर्मचारी की पत्नी को मिला धनराशि

प्रीतम चक्रवर्ती, जागता झारखंड कटिहार (बिहार)

कटिहार।  मंडल रेल के न्यू जलपाईगुड़ी स्थित अपर रेल प्रबंधक के कार्यालय में कटिहार रेल मंडल के प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार एवं भारतीय स्टेट बैंक के सिलीगुड़ी प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक वीरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स मे कार्यरत स्वर्गीय राजेश कुमार श्रीवास्तव के विधवा पुनीता श्रीवास्तव  को 50 लाख की चेक प्रदान किए। बात दरअसल यह है कि स्वर्गीय राजेश कुमार श्रीवास्तव रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स मे अवर निरीक्षक के पद पर कटिहार मंडल के सामसी मे कार्यरत थे लेकिन विगत 08.06.24 को कार्यरत अवस्था मे एक दुर्घटना मे उनकी मौत हो गई थी। भारतीय स्टेट बैंक अपने सैलरी खाता धारक को आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके नॉमिनी को 50 लाख कि धनराशि देती हैं। जिस तहत पुनीता श्रीवास्तव को ये धनराशि प्रदान किया गया है। इनदिनों भारतीय स्टेट बैंक ने रेलवे सैलरी पैकेज, पुलिस सैलरी पैकेज आदि पैकेजो का  बिकास किया है। इस अवसर पर कटिहार मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक कुमार जितेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

5 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

5 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

5 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

14 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

14 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

14 hours ago