कोलेबिरा में फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने आम सभा का किया आयोजन।



जागता झारखंड संवाददाता कोलेबिरा  विश्वजीत सोनी

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को लोकनृत्य कर स्वागत किया गया, फूल माला पहनाया गया, और गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही समूह की दीदियों के द्वारा लोक संगीत गा कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की बीओडी रशीदा खातून दीदी के द्वारा कंपनी के बारे में जानकारियां दी गई जिसमे कंपनी के आय–व्यय, कम्पनी का फायदा, कम्पनी के द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद के बारे बताया गया। साथ ही कम्पनी किस तरह से आगे बढ़ थी है उसकी जानकारियां दी गई।
कम्पनी के सीईओ अफ्फान राणा के द्वारा बताया गया की कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत दो  ग्रामीण सेवा केंद्र खोला जाएगा जिसके अंतर्गत जो भी उत्पाद होगा उसका मूल्य संवर्धन कर बाजार में बेचने के लिए भेजा जाएगा। बताया गया की फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड मुख्य रूप कृषि, पशुपालन, और वनोपज पे कार्य कर रही है। कंपनी के सीईओ के द्वारा बताया गया की इस वित्तीय वर्ष में सेमियालाता की खेती की जायेगी। सेमियालता एक पेड़ होता है जिसमे ग्रामीणों के द्वारा लाह लगाया जाता है। और लाह की कीमत काफी ज्यादा होती है जिससे ग्रामीणों की काफी लाभ होगा। और साथ ही साथ पपीता की भी खेती की जायेगी जिसमे एक पेड़ से लगभग 40 किलो का पपीता का फल ऊपज होगा। सिमडेगा जिला सहकारिता के मदद से कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ और लासिया में सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा जिसकी कीमत 1 करोड़ 60 लाख है। कोलेबिरा के किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण भी रखा जाएगा। किसानो को बैंकिंग सेवा से जोड़ा जा रहा है।
कम्पनी के लेखापाल मोहम्मद हसनैन के द्वारा कंपनी की उपलब्धियां बताई गई जिसमे कंपनी के द्वारा बाजार में और भी अलग अलग तरह के उत्पाद जोड़े जा रहे है। कंपनी में तीन हजार की दीदियां जुड़ी हुई है जिसमे से एक हजार तिरासी दीदियां शेयर होल्डर के रूप में काम कर रही है और कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।
प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अगपित लुगुन के द्वारा कंपनी को संबोधित करते हुए कहा की समूह बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है की दीदियों को आपस में जोड़ने के लिए, बैठक करने का आदत डालने के लिए, बचत करने के लिए, प्रोड्यूसर ग्रुप को आजीविका गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया की फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में जुड़ने के लिए सदस्यता सुल्क 300 रुपया हिस्साधन देना पड़ता है जिसका उद्देश्य यह होता है की जब भी कंपनी को लाभ होता है तो साथ ही जो भी दीदियां कंपनी में जुड़ी है उन्हे भी लाभ पहुंचाया जाता है। उन्होंने अमूल डेयरी कंपनी के बारे में उदाहरण देते हुए बताया की अमूल कंपनी भी सुरुआती दौर में सिर्फ सात लोगों को कंपनी में जोड़ कर काम करना शुरू किया था लेकिन आज वो देश भर में अपने डेयरी उत्पाद बेच रहा है। उन्होंने बताया को इस कंपनी में मध्यम से अलग अलग तरह के उत्पाद बनाए और बेचे जा रहे है जैसे मध्य का लड्डू, मध्य का नीमकी, मध्य का मिक्सचर, इत्यादि उत्पाद बनाए जा रहे है। उन्होंने बताया की सिमडेगा जिला के एसपी के द्वारा एक सर्वे करने का निर्देश दिया गया है जिसमे जितने भी प्रवासी मजदूर है उनका ऑनलाइन के माध्यम से सर्वे किया जाना है, इसका मुख्य उद्देश्य यह है की सभी मजदूरों का जानकारी सरकार को हो सके और उन्हे सुरक्षा प्रदान कर सके साथ ही साथ अगर उन्हें कुछ हो जाता है या उनकी मृत्यु किसी कारणवश हो जाता है तो उन्हें दो लाख रुपए तक का बीमा मिलेगा।
सिमडेगा जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग के द्वारा बताया गया की आज के समय के समूह की दीदियों के वजह से हमारा झारखंड का नाम आगे बढ़ रहा है, हमारा परिवार सुधर रहा है। जेएसएलपीएस के मदद के आज हमे बड़े बड़े अधिकारियों से बात करने का मौका मिल रहा है, सखी मंडल की दीदियों को मन समान मिल रहा है। उन्होंने बताया की पुलिस प्रशासन हमारे लिए सदैव तत्पर खड़े रहते है, उन्होंने कहा की किसी भी महिला को जब भी सुरक्षा की जरूरत पड़ेगी आप सभी महिलाएं 112 नंबर में कॉल करके अपनी समस्या बताएं, पुलिस प्रशासन आपकी मदद करने के लिए आपके साथ खड़ी है। महिलाओं को छेड़खानी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा की सिर्फ 112 में कॉल करते ही पुलिस आपके मदद के लिए तुरंत आपके आपके पास हाजिर हो जायेगी। उन्होंने बताया की सरकार बहुत से योजनाओं से हमे लाभ दे रही है बस हमे जानकारी का आभाव है, जैसे की कल्याण विभाग के द्वारा ऋण दिया जा रहा है जिसमे 40 प्रतिशत का अनुवृति प्रदान कर रही है। पशुपालन विभाग के द्वारा गाय दिया जा रहा है ताकि आप उसके दूध बेच कर अपना पालन पोषण कर सकें। अपनी आजीविका को बढ़ाते हुए अपनी जीवन सुधर सके और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके ताकि बच्चे अलग अलग क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपने परिवार का तथा अपने समाज का नाम रौशन कर सके।
कोलेबिरा पंचायत मुख्य अंजना लकड़ा के द्वारा दीदियों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और अपने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सुझाव प्रदान किए जैसे को मड़ुआ की खेती करना, उससे विभिन्न तरह के उत्पाद बना के बाजार में बेचना और उससे लाभ अधिक से अधिक बढ़ सकता है। अपने घर के बच्चों को प्रशिक्षण के लिए भेज सकते है ताकि वे अपने सपनो को पूरा कर सके और अपनी घर को स्थिति को सुधार पाने में अपने परिवार की मदद कर सके।
कोलेबोरा प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोंम के द्वारा समूह को महिलाओं को ससख्त बनाने के लिए प्रेरित किया और अपने आजीविका को बढ़ावा देने में कंपनी की मदद करने के लिए कहा। कहा की आप जिस तरह से कंपनी की मदद करेंगे कंपनी आपकी भी उसे तरह से मदद कर पाएगी। कंपनी आप लोगों के वजह से काफी आगे बढ़ चुकी है और आप लोगों की मदद से और भी आगे बढ़ते रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान समूह की दीदियों के द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किए गये और हेमंत बड़ाइक के द्वारा लोक संगीत का कार्यक्रम किया गया। जिससे कार्यक्रम में उपस्थिति सभी का मानो बाल भी बढ़ा और मनोरंजन भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में दौरान जेएसएलपीएस के सहयोगी सदस्यों को सम्मानित किया गया। और अंतिम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अगापित लुगुन के द्वारा धयावाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिमडेगा जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरंग, प्रखंड प्रमुख दुतमी हेमरॉम, प्रखंड विकास पदाधिकारी बीरेंद्र किंडो, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अगापित लुगुन, पूर्व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रेरणा सांगा, कोलेबिरा पंचायत मुखिया अंजना लकड़ा, एफपीसी सीईओ अफ्फान राणा, एफपीसी लेखापाल मोहम्मद हसनैन, एफपीसी बीओडी मेंबर्स रसीदा खातून, मुनुरेण कंडुलना, सहोदरा देवी, ब्रिजिट कंडुलना, कारोलिना बागे, सभी संकुल संगठन के पदाधिकारी, एवम समूह की दीदियां उपस्थित थी।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

3 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

4 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

12 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

12 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

12 hours ago