अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका बाड़ा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा

लोहरदगा, 06/09/2025 : 
अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका बाड़ा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए, आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और उनके सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया। यह भावुक कार्यक्रम नदिया हिंदू हाई स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट के परिसर पर संपन्न हुआ, जिसमें उनके परिवार, साथी खिलाड़ियों, कोचों, और फुटबॉल समुदाय के सदस्यगण ,सैकड़ों विभिन्न खेलप्रेमी और सामाजिक लोगों ने भाग लिया।

मोनिका बारा, जो अपनी खेल प्रतिभा और समर्पण के लिए जानी जाती थीं, का 04/09/2025 को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद घटना ने पूरे खेल जगत को हिला कर रख दिया है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने मोनिका के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा के बाद, मोनिका की याद में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जो वीर बुधु भगत चौक मैना बगीचा से सुभाष चंद्र बोस चौक होते हुए निकला। लोगों ने मोमबत्तियाँ जलाकर और मौन रखकर मोनिका के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

मोनिका के परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में सभी का समर्थन उनके लिए बहुत मायने रखता है। 

मौके पर सरना प्रार्थना सभा के संतोष उरांव, जिला फुटबॉल संघ के सचिव जाहिद अहमद, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय भगत, नवयुवक सरना समिति के संरक्षक मनोज सोन तिर्की,आदिवासी विकास परिषद अध्यक्ष फूलदेव उरांव , राज्यस्तरीय खिलाड़ी विनोद लकड़ा, सुनील उरांव, कमलेश उरांव, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी,  आदि समेत अनेक क्लब और एसोसिएशन के सदस्यगण और खेलप्रेमियों के मौके पर उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

2 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

4 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

7 hours ago