प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार की रात मां काली का पूजा अर्चना पूरे धूमधाम से किया गया।

सौरभ कुमार अमड़ापाड़ा:–प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार की रात मां काली का पूजा अर्चना पूरे धूमधाम से किया गया। पुरोहित संदीप ओझा एवं जजमान दुखन भगत ओर उनकी मां श्रीमती कृष्णा देवी के द्वारा पूरे विधिविधान के साथ मां काली के प्रतिमा का पूजा किया गया ।वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा डुमरचीर ग्राम भक्तिमय हो गया। मंगलवार को पूर्व से चली आ रही परम्परा के अनुसार जीव बलि किया गया। मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था। महिला पुरूष सभी ने मां काली का पूजा किया। फल, फूल आदि से पूजा कर सभी ने अपनी कामनाएँ मां को समर्पित किया। जिनका मनोकामना पूर्व में ही पूरा हो चुका वो कामना सिद्धि से अभिभूत होकर मां काली का पूजा किया। मंगलवार को हवन और आरती के बाद पूजा की पूर्णाहुति हुई। पूजा के दौरान ढाक की ध्वनि ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।पूजा को सफल बनाने में ग्रामीण टिंकू भगत,बबलू भगत,अरुण भगत,जय भगत सहित अन्य की अहम भूमिका सराहनीय रही।

Recent Posts

4 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर जागरूक हेतु किया गया रवाना

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More

18 mins ago

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

37 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

1 hour ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

11 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

15 hours ago