पाकुड़ जिले के महेशपुर विधान सभा सीट से अब तक भाजपा दो बार हीजीत हासिल की है

अशोक
पाकुड़ : देश में लोकसभा और विधान सभा चुनाव पहली वार वर्ष 1951 में हुई ।इसके बाद देश में चुनाव प्रक्रिया अपने नीयत समय पर होती रही। इसी दौरान वर्ष 1974 में लोकनायक स्व जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में छात्र आन्दोलन की शुरुआत हुई ।आन्दोलन को सफल बनाने व रुपरेखा बनाने हेतु पटना के गांधी मैदान में एक बैठक का आह्वान किया गया जिसमें बिहार राज्य के एक एक कस्वे से छात्रों की इतनी जुटान हुई कि पटना के उस ऐतिहासिक मैदान में तील रखने की कही जगह नहीं थी। और उसी दिन से
तत्कालिन केंद्र सरकार के खिलाफ आन्दोलन का बिगूल फुंक दिया गया।बाद में एक एक कर तमाम वर्ग के लोग इस आन्दोलन से जुड़ते चले गये।
आन्दोलन इतना तुल पकड़ा की कोई सोच भी नहीं सकता। इस दौरान देश में आपातकाल भी लगी। इस आन्दोलन ने केंद्र सरकार को हिला कर रख देने के साथ उसे गद्दी से उतार कर ही दम लिया फिर देश में 1977 में लोक सभा व विधान सभा चुनाव हुआ।इस विधान सभा चुनाव में पाकुड़ जिले के महेशपुर विधान सभा क्षेत्र से
भारतीय जनसंघ (अब भाजपा )द्वारा विश्वनाथ मुर्मू को चुनाव चिन्ह आवंटित कर चुनाव मेदान में उतारा गया उस समय इनके प्रतिद्वदी के रुप में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवार के रुप में काली दास मुर्मू को चुनावी में दान में उतारा गया। इस चुनाव में जनसंघ के उम्मीदवार विश्वनाथ मुर्मू ने कालीदास मुर्मू को पछाड़ कर चुनाव जीतने में सफल रहे थे । उस चुनाव में विश्वनाथ मुर्मू को कुल 10 हजार 857 तथा कालीदास मुर्मू को कुल 08 हजार 126 वोट प्राप्त हुआ था। 1977 में हुए विधान सभा चुनाव तत्कालिन जनसंघ (अब भाजपा) उम्मीदवार विश्वनाथ मुर्मू ने कांग्रेस के कालीदास मुर्मू को कुल 02 हजार 731 वोटों से पराजित कर इस सीट से पहली वार जीत अपनी पार्टी को जीत दिलाये थे।
इस विस चुनाव से पूर्व हुए एक भी चुनावों में इस सीट से भारतीय जनसंघ
(अब भाजपा )नहीं जीत सकी थी,इसी प्रकार इस जीत के 23 वर्षों बाद वर्ष 2000 में दुसरी बार भाजपा
इस सीट से विधान सभा चुनाव जीतने में सफल रही है।हम ऐसा भी कह सकते हैं की अबतक के हुए विस सभा चुनावों में भाजपा दो बार ही सफल रही है।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

3 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago